फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Man spitting on tandoori roti while cooking in a wedding, video viral, police arrested the accused

मेरठ: शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूक लगाते हुए युवक का वीडियो वायरल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Sun, 21 Feb 2021 12:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Feb 2021 12:01 AM IST
सार

- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो निकला अरोमा गार्डन का 16 फरवरी का 
- पकड़े जाने के बाद खुद पर लगे आरोपों को नकार रहा आरोपी नौशाद
 

विज्ञापन
Meerut Man spitting on tandoori roti while cooking in a wedding, video viral, police arrested the accused
आरोपी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूक लगाने वाले जिस युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, वह शनिवार शाम दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट के लखीपुरा निवासी नौशाद के रूप में हुई है, जो विवाह समारोह में तंदूरी रोटी बनाने का काम करता है। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नौशाद पर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन


दो दिन पहले एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक शख्स तंदूर पर थूक लगाकर रोटी बनाता दिख रहा है। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पता लगाया तो वीडियो के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित एक विवाह मंडप के होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


वह कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंच गए और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस लगातार इस पर काम कर रही थी। शनिवार शाम सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा एडवोकेट को सूचना मिली कि जिस केटरर के साथ आरोपी काम करता है, वह पीवीएस के निकट आई ब्लॉक शास्त्रीनगर में आ रहा है। यशोदा एडवोकेट मौके पर पहुंची और पुलिस को बुला लिया। यही खुलासा हुआ कि उसका नाम सोहेल नहीं नौशाद है। 

पुलिस के सामने ही की धुनाई
सामाजिक कार्यकर्ता यशोदा एडवोकेट ने युवक से पूछताछ की और पुलिस के सामने ही उसे धुन दिया। वह उसे पीटते हुए पीवीएस चौकी ले आए। यहां से चौकी इंचार्ज श्याम सिंह उसे लेकर थाने आ गए। सूचना मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही भी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंच गए। 

खुद पर लगे आरोप नकार रहा नौशाद
थाने में पूछताछ के दौरान नौशाद ने कुबूल किया कि यह वीडियो इसी 16 फरवरी का है। वह अरोमा गार्डन में खाना बनाने गया था। लेकिन नौशाद ने रोटी पर थूकने के आरोप नकार दिए। उसने बताया कि वह 15-16 वर्षों से यह काम कर रहा है। वीडियो में वह टेबल पर रखकर रोटी बनाता है और फिर सेक रहा है। 

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। हालांकि वह खुद पर लगे आरोपों को नकार रहा है। - देवेश सिंह, सीओ सिविल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed