फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: man sitting at a shop was shot dead in broad daylight

Meerut: दुकान पर बैठे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, नए साल के पहले दिन मर्डर से दहला इलाका

Mon, 01 Jan 2024 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

मेरठ-बागपत बाईपास पुल से एमआईआईटी कालेज के पास बनी मार्केट में दुकान करने वाले एक युवक को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। व्यापारी युवक की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस में घटना की जांच कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut:  man sitting at a shop was shot dead in broad daylight
murder - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के जानी में दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित अपनी दुकान के बाहर बैठे व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बताया गया कि अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हादसे में सुधीर पुत्र सुभाष निवासी घाट क्षेत्र की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन


गांव घाट थाना परतापुर निवासी सुधीर कुमार शर्मा पुत्र सुभाष मेरठ बागपत बाईपास के पास स्थित एमआईआईटी कॉलेज के बराबर में एस आर स्पोर्ट नाम से दुकान करता था। सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब सुधीर कुमार शर्मा अन्य दुकानदारों के साथ दुकान के बाद धूप में खड़ा था।

विज्ञापन

इस दौरान मेरठ बागपत बाईपास पुल के ऊपर से अज्ञात युवक ने गोली चलाई। गोली सुधीर कुमार शर्मा के सीने में जा लगी। घटना के बाद आरोपी गोली चलाने वाला युवक मौके से भाग निकला। गोली लगने से घायल प्रदीप कुमार शर्मा को अन्य दुकानदार उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही सुधीर कुमार की मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर एसपी देहात कमलेश बहादुर सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों से जानकारी ली। मृतक सुधीर कुमार शर्मा अपने दो भाइयों में छोटा था। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed