तीन माह में शख्स ने बनवाए दो पासपोर्ट... कई बार पाकिस्तान घूमा, 10 साल बाद मेरठ से गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार कुछ माह पूर्व सूचना मिली थी कि देहलीगेट क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने दो पासपोर्ट बनवा रखे हैं और वह अक्सर पाकिस्तान की यात्रा करता है। इसकी जांच थाना देहली गेट पुलिस के साथ ही एलआईयू भी कर रही थी।
जांच में पुष्टि होने के बाद एलआईयू ने अफसरों को रिपोर्ट सौंप दी। सोमवार को इस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों पासपोर्ट बरामद कर लिए। उससे पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में रहीसुद्दीन ने बताया कि उसने साल 2009 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। करीब दो माह बाद उसे जानकारी मिली कि उसका आवेदन रद्द कर दिया गया है। उसने इसके बाद दूसरे नाम और पते से आवेदन कर दिया।
करीब तीन माह बाद उसे पासपोर्ट प्राप्त हो गया और वह पाकिस्तान जाने लगा। कुछ ही दिन बीते थे कि उसे पूर्व में किए आवेदन का पासपोर्ट भी मिल गया।
कुछ माह पूर्व उसने दूसरे पासपोर्ट से यात्रा की। तभी यह मामला निकलकर सामने आया। वहीं, जांच का विषय यह भी है कि रहीसुद्दीन के संपर्क किन लोगों से हैं और उसका पाकिस्तान आने-जाने का मकसद क्या था। मामला अभी तक संदिग्ध बना है।
अभी कुछ कहना जल्दबाजी
आरोपी रहीसुद्दीन को गिरफ्तार कर दोनों पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। अन्य विभागों से भी अगर किसी की संलिप्तता सामने आती है तो कार्रवाई होगी। गंभीरता से जांच चल रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली