मेरठ-लखनऊ वंदे भारत आज से शुरू: PM मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सांसद अरुण गोविल रहे माैजूद
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का आज उद्घाटन हो गया। मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। इस दाैरान पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दाैरान भाजपा सांसद अरुण गोविल भी माैजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का आज से संचालन शुरू हो गया। मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक से दोपहर 12:55 बजे ट्रेन रवाना हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। उद्घाटन के दिन आज 200 स्कूली बच्चे और पास वाले लोग निशुल्क यात्रा कर रहे हैं। वहीं रविवार से ट्रेन नियमित चलेगी। मेरठ से ट्रेन सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए चलेगी। मंगलवार को संचालन नहीं होगा।
सांसद अरुण गोविल बोले- अब मेरठ से लखनऊ जाउंगा
मेरठ से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने कहा, "आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री द्वारा इतना अच्छा तोहफा मिला है। इसका स्वागत हुआ है। इससे विकास को बहुत तेजी मिलेगी... मेरा रेलयात्रा का बहुत दिनों का वनवास है मेरा वनवास इसी ट्रेन से टूटेगा, जब मेरठ से लखनऊ जाउंगा।"
#WATCH मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन विज्ञापन
मेरठ से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने कहा, "आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज मेरठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री द्वारा इतना अच्छा तोहफा मिला है। इसका स्वागत हुआ… pic.twitter.com/9wMyYB9orG — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2024
पहले दिन 200 स्कूली बच्चे कर रहे निशुल्क सफर
वंदेभारत में दीवान पब्लिक स्कूल, ऋषभ स्कूल, दर्शन स्कूल और लाॅर्ड कृष्णा स्कूल के 50-50 बच्चे मुरादाबाद तक सफर कर रहे हैं। उन्हें मुरादाबाद से बस द्वारा वापस लाया जाएगा। बरेली से उर्स में शामिल होने वाले लोग लखनऊ तक निशुल्क सफर करेंगे। शुक्रवार रात को ही वंदेभारत का रैक मेरठ पहुंच गया था। इसका भगवा रंग है।
किराया रुपये में
मेरठ-लखनऊ
चेयरकार 1,300
एक्जिक्यूटिव 2,365
बरेली-लखनऊ
चेयरकार 740
एक्जिक्यूटिव 1,430
बरेली-मुरादाबाद
चेयरकार 495
एक्जिक्यूटिव 930
बरेली-मेरठ
चेयरकार 945
एक्जिक्यूटिव1,615
रेलवे ने शेड्यूल जारी किया, ऑनलाइन होगी बुकिंग
रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल और किराया जारी कर दिया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग होगी। एक सितंबर को ट्रेन संख्या 22489 लखनऊ-मेरठ सिटी लखनऊ से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। बरेली और मुरादाबाद में इसका ठहराव होगा। ट्रेन 458.86 किलोमीटर का सफर सवा सात घंटे में पूरा कर रात्रि 10 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से सुबह 6:35 बजे लखनऊ रवाना होगी। मुरादाबाद और बरेली स्टॉपेज रहेंगे। मुरादाबाद पांच मिनट और बरेली दो मिनट का ठहराव रहेगा। लखनऊ में दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 8 एसी चेयरकार बोगी होगी। यात्री सामान्य चेयरकार और एक्जिक्यूटिव क्लास में यात्रा कर सकेंगे।
ब्लॉक स्थगित, सभी ट्रेनें निर्धारित मार्ग पर चलेंगी
उत्तर रेलवे ने पलवल व न्यू पृथला (डीएफसीसी यार्ड) के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित कर दिया है। दिल्ली-मथुरा मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग और समय पर चलेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पलवल-न्यू पृथला स्टेशनों के बीच यार्ड बनाना था। इस कारण 17 सितंबर तक 74 ट्रेनों को रद्द किया गया था और 41 ट्रेनों को मार्ग बदला गया था। अब इंटरलॉकिंग कार्य को तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
इसलिए सभी ट्रेनें निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगी। बता दें कि मेरठ से होकर गुजरने वाली इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द हुई थी और उत्कल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़, कोच्चिवेली, इंदौर, ओखा और उज्जैन एक्सप्रेस को मेरठ से वाया खुर्जा निकाला जाना था।