फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut League: Players to be selected through auction on 7th

मेरठ लीग : 7 को नीलामी से चुने जाएंगे खिलाड़ी

Mon, 02 Mar 2026 08:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut League: Players to be selected through auction on 7th
टीम में कुल 20 खिलाड़ी होंगे शामिल, 15 खिलाड़ी नीलामी से चुने जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ टी-20 लीग को लेकर मेरठ जिला क्रिकेट संघ और आईआईएमटी विवि की ओर से ट्रायल की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों की ओर से नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों को नीलामी की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इसमें शामिल सभी आठ टीमें अपने लिए खिलाड़ी चुनेंगी। एक टीम नीलामी से 15 खिलाड़ी चुन सकती है।

एक टीम में कुल 20 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। इसमें 15 खिलाड़ी नीलामी से चुने जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक टीम कोई भी 3 बोर्ड ट्रॉफी प्लेयर सीधे चुन सकेगी। उन्हें नीलामी की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रत्येक टीम दो खिलाड़ी जिले के बाहर के भी चुन सकेंगी। नीलामी प्रक्रिया में पहले राउंड में 8 और दूसरे राउंड में 7 खिलाड़ी चुने जाने हैं। इसमें कोई भी प्रदेश का बड़ा खिलाड़ी शामिल हो सकेगा। टूर्नामेंट में क्रिकगिरी चैंप्स, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर, मेरठ साउथ वॉरियर, माल सड़क, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइन हीरोज, गंगानगर के नाम से टीम प्रतिभाग कर रही है। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में सभी मैच होंगे। एकेडमी के निदेशक उदित गौड़ ने बताया कि 7 मार्च को नीलामी प्रक्रिया होगी। इसमें सभी टीम के ऑनर और उनके कोच भी शामिल होंगे। ट्रायल के आधार पर चुने गए खिलाड़ी ही नीलामी प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed