Meerut: छात्रा हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एसएसपी ने वकील को पीटा
मेरठ में बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एसएसपी अविनाश पांडे ने हिरासत में लिए गए एक वकील को थप्पड़ मारा। मीडिया कवरेज रोकने के आरोप भी लगे। पुलिस ने सड़क जाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में बीए छात्रा की हत्या के मामले को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर दलित समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी लंबे समय तक कलेक्ट्रेट गेट के सामने सड़क पर जमे रहे।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बावजूद जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी फटकारकर सड़क खाली कराई। इस दौरान महिलाओं को भी सड़क से हटाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा, पुलिस ने किया बल प्रयोग
प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने उन्हें निर्धारित स्थान पर धरना देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सड़क छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
वकील को हिरासत में लिया, एसएसपी ने जड़ा थप्पड़
प्रदर्शन के दौरान एक वकील को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने पुलिस वाहन में बैठे वकील को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया। बताया गया कि हिरासत में लिए गए वकील ने पुलिस वाहन के भीतर फंदा लगाने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया।
मीडिया कवरेज रोकने का आरोप, वीडियो से होगी पहचान
कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों पर मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकने और कैमरों पर हाथ मारने के आरोप भी लगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने कहा कि किसी को भी सड़क जाम करने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क जाम और उपद्रव करने वालों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का यह भी कहना है कि प्रदर्शन में कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल थे, जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: 'लाठी चला दो, फिर भी नहीं हटेंगे', कलेक्ट्रेट पर अड़े प्रदर्शनकारी, पुलिस से तीखी नोकझोंक, लाठीचार्ज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.