फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: landlord locks the cooperative bank running on rent for eight years for not paying rent

Meerut: आठ साल से किराए पर चल रहे सहकारी बैंक पर मकान मालिक ने जड़ा ताला, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Wed, 25 May 2022 12:16 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 May 2022 12:16 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में बुधवार सुबक जिला सहकारी बैंक पर मकानमालिक ने ताला जड़ दिया।बैंक पर ताला लगने से बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Meerut: landlord locks the cooperative bank running on rent for eight years for not paying rent
मकानमालिक ने बैंक पर जड़ दिया ताला - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ से सटे दौराला में बुधवार सुबह सकौती क्षेत्र में मकान मालिक ने  जिला सहकारी बैंक पर ताला जड़ दिया। बैंक पर ताला जड़ा देखकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सकौती निवासी किरण पाल ने जिला सहकारी बैंक को अपना मकान किराए पर दे रखा है। बताया गया है कि पिछले आठ साल से किराए और एग्रीमेंट को लेकर बैंक और मालिक के बीच विवाद चला आ रहा था। किराया ना मिलने पर बुधवार को मालिक ने बैंक के गेट पर अपना ताला लगा दिया। जिसको लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LLB Student के हत्यारे अरेस्ट: ताक-झांक में रह गई मेरठ पुलिस, सोनीपत में दबोचे गए तीनों आरोपी, सुलग रहे ये बड़े सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला लगने से बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। किरण पाल का कहना है उन्होंने 2007 में एग्रीमेंट कर बैंक को बिल्डिंग किराए पर दी थी। बैंक पर साढे़ छह लाख रुपये से अधिक किराया लंबित पड़ा था और एग्रीमेंट में किराया बढ़ाने की जगह किराया घटा दिया गया।


इस संबंध में उन्होंने बैंक अधिकारियों से लेकर मामले की शिकायत लखनऊ तक की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैंक कर्मियों के निवेदन पर उन्होंने बैंक का ताला खोल दिया। बताया कि बैंक ने उन्हें छह लाख रुपए दिए। जबकि, 54 हजार रुपये टैक्स के रूप में काटने की बात कहते हुए रोक लिए। अब बैंक कर्मी बैंक को दूसरी बिल्डिंग में स्थानांतरण करने की तैयारी कर रहे हैं।

चेयरमैन के समझाने पर खोला ताला
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल का कहना है कि मालिक खाली करने का दबाव बना रहा था। बैंक को स्थानांतरण किए जाने की कागजी कार्रवाई चल रही है। मालिक को समझाया कि एकदम बैंक खाली नहीं किया जा सकता, परमिशन ली जा रही है। मालिक को सरकारी कार्य में बाधा न पहुंचाए जाने को लेकर भी समझाया गया है। जिस पर मालिक ने ताला खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed