{"_id":"6469cce45b94ffd7760452e2","slug":"meerut-jcb-rams-head-of-woman-narrowly-escapes-life-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: महिला के सिर से सटकर गुजरी जेसीबी, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: महिला के सिर से सटकर गुजरी जेसीबी, बाल-बाल बची जान
Sun, 21 May 2023 01:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 May 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड पर कूड़े के ढेर पर बाइक फिसलने से एक महिला गिर गई और सामने से आ रही जेसीबी के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। महिला के सिर और जेसीबी के बीच महज दो इंच का ही फासला बचा था। हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर गणेशपुरी मेन खत्ता रोड पर एक महिला बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी। महिला ने हरे रंग का सूट पहना था। इसी दौरान सामने से एक जेसीबी आ रही थी। इसे देख बेटे ने बाइक को किनारे लगाने की कोशिश की तो कूड़े के ढेर पर बाइक फिसल गई। महिला बाइक से गिरी तो जेसीबी से टकरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: खरखौदा में दुकान पर सामान लेने आए युवक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
विज्ञापन
गनीमत रही कि महिला जेसीबी के नीचे आने से बच गई। यह जेसीबी महिला के सिर के बेहद करीब से गुजर गई। हादसे के बाद चालक ने फौरन जेसीबी रोकी, तभी मौके पर भीड़ जमा हो गई। जेसीबी चालक और अन्य लोगों ने महिला और उसके बेटे को सड़क से उठाया।
महिला डर से कांप रही थी। तभी महिला को पानी पिलाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इस मामले में थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस घटना के वीडियो के बारे में जानकारी कराई जा रही है।