{"_id":"69c4f28788abd066fe02c0b4","slug":"meerut-jat-community-expressed-concern-over-breaking-social-relations-laid-emphasis-on-educating-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जाट समाज ने टूटते सामाजिक रिश्तों पर जताई चिंता, शिक्षित व संगठित होने पर दिया जोर, कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जाट समाज ने टूटते सामाजिक रिश्तों पर जताई चिंता, शिक्षित व संगठित होने पर दिया जोर, कही ये बड़ी बात
Thu, 26 Mar 2026 02:18 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:18 PM IST
सार
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को मेरठ में किया गया। मुख्य अतिथि कप्तान सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना जरूरी है।
विज्ञापन
जाट समाज के कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों के टूटने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही शादी-समारोहों में बढ़ते खर्चों को कम करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक मूल्यों में गिरावट और युवाओं की दिशा
कंकरखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कप्तान सिंह, कर्नेल सिंह और एसएस अहलावत सहित अन्य वक्ताओं ने समाज में टूटते रिश्तों और बिखरते मानवीय मूल्यों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के समय में न केवल पारिवारिक रिश्ते कमजोर हो रहे हैं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव भी कम होता जा रहा है। युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना समय की मांग है।

शिक्षा और संगठन ही समाज की प्रगति का आधार
वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा और एकजुटता पर विशेष जोर दिया। यह स्पष्ट किया गया कि समाज की तरक्की का मूल आधार शिक्षा है। इसलिए, बच्चों को न केवल बेहतर शिक्षा प्रदान करने, बल्कि उन्हें खेलों के प्रति भी प्रेरित करने की आवश्यकता है। समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा गया कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक उसका समग्र विकास संभव नहीं है।

प्रशासनिक सेवाओं में चयनित आईएएस अधिकारियों का सम्मान
इस अवसर पर अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से प्रशासनिक सेवाओं में चयनित 10 आईएएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मंच से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और अन्य युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र चिकारा, गौरव मलिक, गौरव चौधरी (जिला पंचायत अध्यक्ष), पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, रवि भारत चिकारा, जय वीर सिंह, रवि चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।