फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: injured kept writhing in medical emergency, action decided on negligence

Meerut: मेडिकल की इमरजेंसी में खून से लथपथ तड़पता रहा मरीज, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Wed, 15 May 2024 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 May 2024 11:07 AM IST
सार

मेरठ मेडिकल कॉलेज में खून से लथपथ फर्श पर पड़े घायल का तड़पते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। मामले में सीएमओ और प्राचार्य ने चिकित्सकों की बैठक ली। वहीं घटना को लेकर तीन सदस्यीय समिति जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: injured kept writhing in medical emergency, action decided on negligence
मेरठ मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिरे मिले सूरज के मामले में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होना तय है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने अपने कार्यालय में और प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के चिकित्सकों के साथ बैठक की। गंभीरता से डयूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की बात भी कही। इस मामले में 3 सदस्य चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है, जो 3 दिन में रिपोर्ट देगी। दूसरी तरफ, सूरज की हालत स्थिर है। वह न्यूरो सर्जरी विभाग में बेड नंबर-34 पर भर्ती है। इलाज न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ. दिनेश सिंह कर रहे हैं। वह अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है। उसके परिवार से भी कोई मेडिकल नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


 

यह है मामला
सोमवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। इनमें दिख रहा था कि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खून से लथपथ हालत में फर्श पर एक युवक गिरा हुआ था। उसकी कोई सुध नहीं ले रहा था। उसके शरीर से खून रिस रहा था और कपड़े भी रक्तरंजित थे।वीडियो को सूबे के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को टैग किया गया था। इससे हड़कंप मच गया था। जिलाधिकारी ने तत्काल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से रिपोर्ट तलब की थी। साथ ही प्राचार्य ने तीन सदस्यीय कमेटी की गठन किया है, जो तीन दिन के भीतर इस संबंध में रिपोर्ट देगा कि इलाज में लापरवाही क्यों की गई। घायल ने अपना नाम सूरज पुत्र संगतराम निवासी अशोकपुरी, उम्र लगभग उम्र 30 वर्ष बताया था। उसके सिर और चेहरे पर चोट लगने के कारण पीएल शर्मा जिला अस्पताल से रेफर होकर रविवार रात 10:32 बजे मेडिकल के आपातकालीन विभाग में भर्ती किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मेडिकल के चिकित्सकों का तर्क
प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि सूरज को सर्जरी विभाग के डॉ. नितिन चौधरी के अधीन भर्ती किया गया था। उसे तत्काल से देखा गया और प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, लेकिन मरीज सिर में चोट होने के कारण बेड से उतर कर भागने के प्रयास में गिर गया। यह वीडियो इसी समय किसी ने बना लिया। युवक को फिर से बेड पर लिटाया गया। कर्मचारियों की मदद से सिर का सीटीस्कैन कराया गया, जिसमें सिर में खून के थक्के पाए गए। मरीज को न्यूरो सर्जन, डेंटल सर्जन, नेत्र विभाग और नाक-कान-गला (ईएनटी) सर्जन को भी दिखाया गया।

यह समिति कर रही जांच
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागाध्यक्ष इमरजेंसी विभाग डॉ. वैभव तिवारी, सहायक आचार्य सर्जरी डॉ. संदीप मालयान और चिकित्सा अधीक्षक की जांच समिति बनाई गई है। तीन दिनों के अन्दर समिति को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

शाबाश! चार छात्रों ने पेश की मानवता की मिसाल, सूरज को ई-रिक्शा में ले गए अस्पताल
एक तरफ मेडिकल के चिकित्सीय स्टाफ पर घायल के इलाज में लापरवाही का आरोप लग रहा है तो दूसरी तरफ चार छात्रों ने मानवता शाबाश! छात्रों ने पेश की मानवता की मिसाल पेश की है। ये चारों दोस्त ही सड़क पर पड़े घायल सूरज को ई-रिक्शा में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इतना ही नहीं, अब ये अशोकपुरी में सूरज के परिवार को भी तलाश कर रहे हैं।

ये छात्र हैं, उमंग, परमजीत, नवनीत और रमनजीत। मवाना स्थित एफआईटी कॉलेज से बीसीए कर रहे हैं। परमजीत बीए, रमनजीत ने आईटीआई किया है और नवनीत ने 12वीं की है। उमंग ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे थे। वे दोस्त दो स्कूटी से गंगानगर से घर कासमपुर जा रहे थे।

माल रोड पर उन्होंने रास्ते में एक युवक ज़ख्मी हालत में सड़क पर तड़प रहा है। साइकिल बराबर में पड़ी है। वहां खड़े लोगों ने बताया कि कोई कार वाला टक्कर मार गया है। वे घायल को ईरिक्शा में पहले निजी चिकित्सक के ले गए, हालत गंभीर होने पर वहां से जिला अस्पताल ले गए।

उन्होंने एम्बुलेंस में मेडिकल भेज दिया। मेडिकल में घायल को भर्ती कराकर वे वहां से आ गए। अब वे अशोकपुरी में घायल सूरज का घर और परिवार वालों को तलाश रहे हैं, क्योंकि वह अपना पूरा पता नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed