फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Illegal speed breakers made in front of houses on road, man slipped along with bike, injured

मेरठ: सड़क पर घरों के सामने बना दिए अवैध स्पीड ब्रेकर, शिक्षक का बेटा बाइक समेत फिसला, हालत गंभीर

Sun, 24 Apr 2022 11:16 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Apr 2022 11:16 AM IST
सार

मेरठ में  लोगोंने सड़क पर अपने घरों के आगे अवैध स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं। रविवार को इन ब्रेकर्स पर बीटेक का छात्र बाइक समेत फिसलकर घायल हो गया। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से कॉलोनी के लोगों में रोष है। 

विज्ञापन
Meerut: Illegal speed breakers made in front of houses on road, man  slipped along with bike, injured
घायल छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मार्केट से घर जा रहे शिक्षक के बेटे की बाईक स्पीड ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को परिजनों ने न्यूट्रिमा अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस हादसे से  कॉलोनी के लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोगों ने अपने घरों के आगे अवैध स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं, जिनके कारण आए दिन हादसे होते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम फेज-2 के एस पाकेट निवासी  प्रदीप पुनिया शिक्षक संघ दौराला के  ब्लॉक अध्यक्ष हैं। उनका का बेटा अभय चौधरी बीटेक का छात्र है। शनिवार रात को बाइक से मार्किट में होकर घर वापस जा रहा था। डिवाइडर रोड से उदय पार्क कॉलोनी व अन्य कॉलोनी के लिए बनाई  गई सड़क पर कुछ लोगों ने अपने घरों के आगे चार स्पीड ब्रेकर बना दिए। यह स्पीड  ब्रेकर इतने बड़े बना दिए गए हैं कि इन पर से निकलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हुनर का कमाल: सभी की अलग पहचान, आप भी करेंगे सलाम, सोशल मीडिया के ऐसे 11 हीरो, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को युवक की बाइक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर होकर फिसल गई। जिसके बादछात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र को न्यूटीमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। छात्र का आईसीयू में उपचार चल रहा  है।


घायल छात्र के पिता प्रदीप पुनिया कहना है कि यह मुख्य मार्ग है। यहां पर लोग अपने घरों के सामने स्पीड ब्रेकर नहीं बना सकते, स्पीड ब्रेकर भी बहुत बड़े बनाए हैं। गाड़ी नीचे से लग जाती है और बाइकों से निकलना मुश्किल हो रहा है।

इस समस्या को लेकर दोनों काॅलोनी के लोग आमने-सामने आ गए हैं।  लोगों का कहना है कि यदि ये ब्रेकर नही हटाए गए तो टकराव भी हो सकता है। इससे पहले भी कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पीड़ित ने पल्लवपुरम पुलिस और एमडीएमें  कार्यवाही के लिए शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed