{"_id":"6981e5fc4d7ac90d360b805b","slug":"meerut-illegal-pistol-factory-busted-two-accused-arrested-with-heavy-weapons-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अवैध पिस्टल फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी भारी असलहे समेत गिरफ्तार, इतने रुपये में बेचते थे पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अवैध पिस्टल फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी भारी असलहे समेत गिरफ्तार, इतने रुपये में बेचते थे पिस्टल
Tue, 03 Feb 2026 05:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:41 PM IST
सार
पुलिस ने फतेउल्लापुर रोड पर मोहल्ला ताज गार्डन में स्थित पिस्टल फैक्टरी का खुलासा करते हुए दो आरोपी पकड़े। इनके चार फरार साथियों की तलाश की जा रही है। एक पिस्टल को करीब 60 हजार रुपये में बेचा जाता था।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों को पेश करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहियानगर थाना क्षेत्र में पुलिस व स्वाट टीम ने फतेउल्लापुर रोड पर मोहल्ला ताज गार्डन के इरफान मलिक के गोदाम में छापा मारकर अवैध पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपी लिसाड़ीगेट निवासी आमिर व रिहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पिस्टल व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस गोदाम मालिक इरफान, आमिर पुत्र रहीमुद्दीन, अमजद उर्फ बॉबी व साजिद अंसारी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल थी की मोहल्ला ताज गार्डन में इरफान मलिक के गोदाम में आरोपी आमिर व रिहान अवैध रूप से पिस्टल बना रहे हैं। सोमवार रात स्वाट व थाना पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मौके से 5 पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन, 99 अधबनी मैगजीन, 8 स्प्रिंग स्लाइड, 14 अधबनी स्प्रिंग, 4 अधबनी अरबल, 4 अधबनी प्लेट बॉडी, 28 अधबने हैमर, 51 स्लाइड रॉड, खराद मशीन समेत अन्य उपकरण और 6500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 40 हजार से 60 हजार रुपये में पिस्टल को सप्लायर आमिर पुत्र रहीमुद्दीन, अमजद उर्फ बॉबी व साजिद अंसारी को बेचते हैं। तीनों आरोपी आसपास के जिले में हथियारों की सप्लाई करते हैं।
वहीं गोदाम मालिक को भी किराए के अलावा अवैध हथियार की बिक्री में से मुनाफा दिया जाता है। पुलिस की दो टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। एसएसपी का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।