फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband gave triple talaq, father-in-law molested female constable, report against seven

मेरठ : शौहर ने दिया तीन तलाक, ससुर ने महिला कांस्टेबल के साथ किया दुष्कर्म, सात नामजद

Fri, 25 Jun 2021 02:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Jun 2021 02:31 AM IST
सार

आरोप है कि बुधवार रात 11 बजे घर में पुत्रवधू को अकेला देख ससुर नजीर अहमद ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 
 

विज्ञापन
Meerut: Husband gave triple talaq, father-in-law molested female constable, report against seven
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में महिला सिपाही से लूट का मामला ठंडा भी नहीं हुआ, अब एक महिला सिपाही से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। महिला सिपाही का आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि ससुर ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का पति यूपी और ससुर पीएसी में सिपाही है। पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ, सास समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मेरठ शहर के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की शादी 2018 में यूपी पुलिस के सिपाही आबिद के साथ हुई। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि बुधवार रात 11 बजे घर में पुत्रवधू को अकेला देख ससुर नजीर अहमद ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने मेरठ पुलिस लाइन में तैनात पति आबिद को आपबीती बताई, लेकिन उसने भी मारपीट की और धमकी दी। आरोप है कि पति ने तीन तलाक भी दे दिया। इससे पहले जेठ ने भी अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कोतवाली थाने में ससुर, पति समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ससुर गाजियाबाद में तैनात है।

आरोप सही मिले तो होगी विभागीय कार्रवाई
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी पिता-पुत्र का रिकॉर्ड गाजियाबाद से लिया जा रहा है। अगर मामला जांच में सच पाया गया तो पिता-पुत्र के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।


सीओ को निगरानी की जिम्मेदारी
महिला सिपाही की तहरीर पर पति सिपाही और ससुर के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। नामजद पिता-पुत्र को पहले नोटिस,  बयान दर्ज और फिर पुलिस कार्रवाई करेगी। सीओ कोतवाली इस मुकदमे की मॉनिटरिंग भी करेंगे।  - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed