{"_id":"67080b953b1468584b03f798","slug":"meerut-husband-and-wife-were-returning-after-watching-ramlila-three-youths-pulled-the-woman-into-the-car-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रामलीला देखकर लौट रहे थे पति-पत्नी, बेगमपुल पर तीन युवकों ने महिला को कार में खींचा, फिर ये हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रामलीला देखकर लौट रहे थे पति-पत्नी, बेगमपुल पर तीन युवकों ने महिला को कार में खींचा, फिर ये हुआ...
Thu, 10 Oct 2024 10:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:45 PM IST
सार
पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर ली। दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगमपुल पर बुधवार देर रात रामलीला देखकर पति के साथ लौट रही महिला को कार सवार युवकों ने उसके पति के सामने ही कार में खींचने की कोशिश की। दंपती ने शोर मचाया और पुलिस चौकी की तरफ भागे। पुलिस घेराबंदी कर दो किमी दूर से कार सवार दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीसरा भाग गया।
विज्ञापन
Trending Videos
देर रात दंपती रामलीला देखकर लौट रहा था। बेगमपुल पर शराब के ठेके पर बलेनो कार में तीन युवक मौजूद थे। कार सवार तीन युवकों ने महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद महिला का हाथ पकड़कर कार में डालने का प्रयास भी किया। दंपती भागकर बेगमपुल पुलिस चौकी पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर हापुड़ अड्डा चौराहे पर कार को रुकवा लिया। यूपी 112 ने लालकुर्ती पुलिस को सूचना दी। एक आरोपी तो भाग गया, जबकि दो आरोपी प्रमोद और जोनी निवासी बढला को दबोच लिया। बृहस्पतिवार सुबह तक भी पुलिस को दंपती की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। कार सीज कर दी गई है।