फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut High-Voltage Drama: Wife Tears Bodybuilder Husband’s Clothes Over iPhone Dispute Outside Court

Meerut: आईफोन के लिए सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के कपड़े फाड़े, कचहरी के बाहर हंगामा

Sat, 25 Jul 2026 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2026 12:39 PM IST
सार

मेरठ में आईफोन को लेकर पति-पत्नी के विवाद का हाईवोल्टेज ड्रामा सड़क पर देखने को मिला। कचहरी के बाहर महिला ने बॉडी बिल्डर पति के कपड़े फाड़ दिए। दोनों के बीच पहले से न्यायालय में मामला चल रहा है।

विज्ञापन
Meerut High-Voltage Drama: Wife Tears Bodybuilder Husband’s Clothes Over iPhone Dispute Outside Court
पति पत्नी में विवाद के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद का हाईवोल्टेज ड्रामा सड़क पर देखने को मिला। कचहरी के बाहर आईफोन को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के साथ मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। पति ने भी अपनी फटी हुई शर्ट पत्नी के मुंह पर फेंक दी। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही।

विज्ञापन


आईफोन वापस मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि सोनम और संचित के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों कचहरी के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान पत्नी ने शादी के बाद पति को दिए गए आईफोन को वापस मांग लिया। आईफोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पति का गिरेबां पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। देखते ही देखते मामला सड़क पर पहुंच गया।
विज्ञापन


Meerut High-Voltage Drama: Wife Tears Bodybuilder Husband’s Clothes Over iPhone Dispute Outside Court
पति पत्नी में विवाद के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बॉडी बिल्डर पति को बीच सड़क पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने बॉडी बिल्डर पति के साथ सड़क पर मारपीट की। उसके कपड़े फट गए। पति ने भी अपनी फटी हुई शर्ट पत्नी के मुंह पर फेंक दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। विवाद के बाद महिला युवक को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।

सिविल लाइंस क्षेत्र में हुआ हंगामा
बताया जा रहा है कि घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के क्रिकेट ग्राउंड रोड की है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे विवाद के बीच सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed