{"_id":"60db370243600a6f96735362","slug":"meerut-health-department-did-not-get-vaccine-no-vaccination-tomorrow-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली वैक्सीन, जिले में कल नहीं होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली वैक्सीन, जिले में कल नहीं होगा टीकाकरण
Tue, 29 Jun 2021 08:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Jun 2021 08:36 PM IST
सार
एक जुलाई से करीब सवा चार सौ से ज्यादा बूथों पर टीका लगाए जाने की तैयारी है। एक माह में करीब 14 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन नहीं मिली है, जिस कारण बुधवार को होने वाला टीकाकरण नहीं होगा। ऐसा पिछले करीब 4 माह में पहली बार है जब टीकाकरण बिल्कुल नहीं होगा। पिछले 4 माह में रविवार को छोड़कर हर रोज टीकाकरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
वैक्सीन न आने के कारण स्लॉट भी नहीं डाले गए हैं। पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन की किल्लत के चलते एक-एक दिन के स्लॉट डाले जा रहे थे। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन का कहना है कि एक जुलाई से बड़े स्तर पर टीकाकरण का अभियान चलाया जाना है।
विज्ञापन
मेरठ स्वास्थ्य विभाग अपने हिस्से की वैक्सीन पूरी इस्तेमाल कर चुका है, इसलिए वैक्सीन नहीं मिली है। अब उम्मीद है कि बुधवार को वैक्सीन आएगी जिसका इस्तेमाल एक जुलाई से होने वाले टीकाकरण के महा अभियान में किया जाएगा। एक जुलाई से करीब सवा चार सौ से ज्यादा बूथों पर टीका लगाए जाने की तैयारी है। एक माह में करीब 14 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन