फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hastinapur police has revealed the murder of Meenu, many secrets have open

Murder: सनसनीखेज खुलासे से हर कोई हैरान, मंदिर में चढ़ाया प्रसाद, फिर किया कत्ल, ये थी वारदात की बड़ी वजह

Tue, 23 May 2023 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 May 2023 12:01 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : पुलिस ने मीनू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। वहीं, पुलिस के खुलासे में कई चौंकाने वाले राज सामने आए हैं, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
Meerut: Hastinapur police has revealed the murder of Meenu, many secrets have open
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के पूठा गांव की रहने वाली मीनू की हत्या के मामले में हस्तिनापुर थाना पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रेमी अर्जुन के पिता मनोज और भाई अरुण ने मीनू की गला रेतकर हत्या की थी। वे नहीं चाहते थे कि अर्जुन मीनू के संपर्क में रहे। उन्हें दोनों का मिलना-जुलना पसंद नहीं था। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अरुण फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्याकांड में प्रयुक्त कार और चाकू को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


पूठा गांव निवासी मीनू पत्नी लवली चौधरी का शव 20 मई को हस्तिनापुर में भद्रकाली चौकी के पास पड़ा मिला था। फिलहाल वह अपने पति के साथ इंद्रापुरम में रह रही थी, जबकि उसका मायका गाजियाबाद के सर्वोदय नगर विजय नगर में है। पति की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन

प्रेमी का परिवार करता था मीनू से नफरत
जांच में सामने आया कि मृतका मीनू आधार कार्ड से लोन दिलाने का काम करती थी। नई बस्ती के लल्लापुरा निवासी अर्जुन पुत्र मनोज उसका सहयोगी था, जो फाइल का काम पूरा करता था। मीनू अपने पति लवली के साथ पूठा गांव में रहती थी। करीब तीन-चार माह पहले मीनू और लवली का अपने परिवार के लोगों से झगड़ा हो गया था। इसमें लवली और अर्जुन को भी चोट लग गई थी। अर्जुन के पैर में अभी तक प्लास्टर चढ़ा है और वह बिस्तर पर है। इसी दौरान अर्जुन और मीनू के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। मीनू के लिए अर्जुन कुछ भी कर गुजरने को तैयार था, जबकि अर्जुन के घरवाले मीनू से नफरत करते थे। 

इसके बावजूद वह अर्जुन के पास घर पर आती-जाती थी। इस पर अर्जुन के पिता मनोज और भाई अरुण ने मीनू को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, बेटी ने मम्मी की लाश देख मचाया शोर, ये है मर्डर के पीछे की वजह

पहले मंदिर में प्रसाद चढ़ाया, फिर दिया वारदात को अंजाम
साजिश के तहत उन्होंने मीनू से कहा कि अर्जुन की हालत में सुधार नहीं हो रहा। उसके स्वस्थ होने की कामना के लिए भद्रकाली माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए जाना है। इस बहाने से उन्होंने मीनू को अपने साथ ले लिया। तीनों ने पहले मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद जैसे ही मीनू गाड़ी में सवार हुई तो उन्होंने उसे पकड़कर चाकू से उसका गला रेत दिया। थोड़ी देर तक शव को गाड़ी में पड़ा रहने दिया और फिर शव को सड़क पर फेंक दिया। हत्याकांड के बाद वह अपने घर चले गए और गाड़ी को भी घर में खड़ा कर दिया। जांच में स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अरुण अभी फरार है। गाड़ी के अंदर पायदान के नीचे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।

इसलिए रखा आधार कार्ड और मोबाइल
जिस समय पुलिस ने मीनू का शव बरामद किया, उसके ऊपर आधार कार्ड और मोबाइल रखा मिला था। तभी शक गहरा गया था कि कोई नजदीकी ही है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यदि वह मीनू के शव को पानी में फेंक देते तो उसका शव मिलना मुश्किल था। ऐसे में उसका बेटा अर्जुन फिर भी मीनू की तलाश करता रहता। मोबाइल और आधार कार्ड इसलिए शव के ऊपर रखा कि मीनू की पहचान हो जाए और अर्जुन भी मान जाए कि मीनू मर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अर्जुन के पिता मनोज और भाई अरुण ने मीनू की हत्या की थी। इसमें मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed