फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A man has murdered to his wife in Bhawanpur and now investigation start by police

UP: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, बेटी ने मम्मी की लाश देख मचाया शोर, ये है मर्डर के पीछे की वजह

Mon, 22 May 2023 05:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 May 2023 05:47 PM IST
सार

Murder in Meerut : पत्नी की हत्या कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वहीं, बेटी ने मम्मी की लाश देखी तो शोर मचा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Meerut: A man has murdered to his wife in Bhawanpur and now investigation start by police
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर में एक व्यक्ति ने हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये है मामला
नसरुद्दीन पुत्र रसीद पुचपेड़ा निवासी ने पत्नी फरजाना (45) की हत्या कर दी। वहीं, घटना के बाद बेटी समरीन ने शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकी धुनाई की। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी। 
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुआ आरोपी
बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वहीं, मृतक के बेटे तालिब, शहजाद, फैजान और तीनों बेटियों ने बताया कि मम्मी और पापा के बीच अक्सर विवाद रहता था। बताया कि पापा मम्मी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि कई बार पड़ोसियों ने समझाने का भी प्रयास किया लेकिन, घर में चल रहा विवाद खत्म नहीं हुआ। वहीं, सोमवार को मम्मी को घर पर अकेला पाकर पापा ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरी मंजिल पर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

उधर, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सदर देहात देवेश सिंह ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि गांव मेदपुर निवासी हनीफ की बेटी फरजाना की शादी पुचपेड़ा निवासी नसरुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सही चलता रहा लेकिन, उसके बाद पति और पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। यह विवाद इतना बढ़ा की नसरुद्दीन ने पत्नी की जान ही ले ली।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर में पकड़ा गया फर्जी दरोगा

सीओ देहात का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed