फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Half-burnt body found outside a house under construction, police trying to identify it

वारदात: मेरठ में अधजला शव मिलने से सनसनी, पहचान मिटाने के लिए किया ये काम

Tue, 19 Nov 2024 01:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Nov 2024 01:28 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान मिटाने के लिए शव को बुरी तर जलाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Half-burnt body found outside a house under construction, police trying to identify it
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में व्यक्ति की हत्या कर शव जला दिया गया। मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान के बाहर अधजला शव बरामद होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र तकरीबन 50 वर्ष बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस व फाॅरेंसिक टीम जांच में जुटी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में एक व्यक्ति का अधजला शव मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके से सबूत एकत्र किए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Accident:  कोहरे में ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर ट्रक और श्रद्धालुओं की बस में भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहचान मिटाने के लिए जलाया शव
पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के मकसद से शव को जलाया गया है। युवक की हत्या क्यों और किसने की, यह उसकी पहचान होने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed