{"_id":"68d10fabdf3e7e616406a546","slug":"meerut-governor-said-if-youth-take-drugs-then-medals-are-of-no-use-said-this-regarding-online-gaming-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: राज्यपाल बोलीं- ड्रग लेते हैं युवा तो किसी काम के नहीं मेडल, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: राज्यपाल बोलीं- ड्रग लेते हैं युवा तो किसी काम के नहीं मेडल, ऑनलाइन गेमिंग को लेकर कह दी ये बात
Mon, 22 Sep 2025 02:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:28 PM IST
सार
CCSU Convocation Ceremony: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को सीसीएसयू के 37वें दीक्षांत समारोह में 147 मेधावियों को 245 गोल्ड मेडल प्रदान किए। यहां उन्होंने नशे को दूर भगाने और विवि की कैंटीन में स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करतीं आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विवि के 37वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय अपने यहां ड्रग्स मुक्त अभियान चलाएं। यह चिंता का विषय है कि युवा ड्रग्स का सेवन कर अपनी क्षमताओं को खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ड्रग्स युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है, इसलिए विश्वविद्यालय ड्रग्स मुक्त होना चाहिए। मेडल के पीछे अगर ड्रग्स है तो मेडल किसी काम का नहीं। कुलपति को विश्वविद्यालय में ड्रग्स विषय पर कार्यशालाएं करानी चाहिए। कार्यशाला में डॉक्टरों को भी शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नवरात्र से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। ये प्रणाली अब और सरल व पारदर्शी होगी। ऑनलाइन गेमिंग को लेकर कहा कि इसके लिए अब कानून आ गया है, जिससे युवाओं को सुरक्षित भविष्य मिलेगा। सभी को मिलकर स्वदेशी दिवस मनाना चाहिए। मेड इन इंडिया को जीवन का आधार बनाना है।
विश्वविद्यालय कैंटीन पर हो खाने की सही व्यवस्था
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय कैंटीन पर बात करते हुए कहा कि यहां पर खाने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। बाजार में बने हुए पनीर की बजाय दूध बाहर से लाइये और उसका पनीर बनाएं। ताकि किसी प्रकार की बीमारी का बच्चे शिकार ना हो सकें। हॉस्टल के छात्रों को सुबह 5 बजे उठाएं और खेल गतिविधियों में प्रतिभाग कराएं। लाइब्रेरी में बेटियों के लिए समय बढ़ाया जाए।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय कैंटीन पर बात करते हुए कहा कि यहां पर खाने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। बाजार में बने हुए पनीर की बजाय दूध बाहर से लाइये और उसका पनीर बनाएं। ताकि किसी प्रकार की बीमारी का बच्चे शिकार ना हो सकें। हॉस्टल के छात्रों को सुबह 5 बजे उठाएं और खेल गतिविधियों में प्रतिभाग कराएं। लाइब्रेरी में बेटियों के लिए समय बढ़ाया जाए।