फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Governor Anandiben Patel praised women at the convocation ceremony of Agricultural University

बेटियां जीत रहीं दिल: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बोलीं- महिला नहीं भागती, बाकी करोड़ों लेकर कहां-कहां बैठे हैं

Wed, 22 Dec 2021 05:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Dec 2021 05:23 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में महिलाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महिला भागती नहीं है, बाकी तो करोड़ों लेकर कहां-कहां हैं।

विज्ञापन
Meerut: Governor Anandiben Patel praised women at the convocation ceremony of Agricultural University
दीक्षांत समारोह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की बेटियां आत्मनिर्भर हो रही हैं, कोई भी क्षेत्र हो बेटियां पुरुषों से आगे निकल रही हैं। कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सात में से चार छात्राओं ने मेडल लेकर यह साबित कर दिया है। एक दिन ऐसा आएगा, जब बेटियां किसानों का उद्धार करेंगी। बेटियां बैंकों से लोन लेकर समय से चुका रही हैं और बैंक भी बेटियों को लोन देने से इनकार नहीं कर रहा है। बाकी करोड़ों लेकर कहां-कहां हैं। लेकिन बेटियां भाग भी सकती है तो कहां, सिर्फ बैंकों में लोन जमा करने के लिए। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने दीक्षांत समारोह में बेटियों की जमकर तारीफ की तो बेटों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि आज बेटियां कृषि क्षेत्र से जुड़ रही हैं, चाहे वह पढ़ाई के रूप में हो या स्वयं सहायता समूह बनाकर कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के रूप में हो। बेटियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के बैंक लोन दे रहे हैं। नीति आयोग की एक रिपोर्ट में उन्होंने पढ़ा है कि 99.9 प्रतिशत बेटियों द्वारा बैंक से लिया गया लोन चुकता किया है। यही कारण है कि आज बैंक बेटियों को लोन देने से इनकार नहीं करता।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से नई तकनीक व नए शोध करने की अपील की। उन्होंने कहा देश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नई तकनीक और नए शोध बेहद जरूरी है, ताकि देश का किसान संपन्न हो सके और देश की अर्थव्यवस्था बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

वहीं कार्यक्रम से जाते समय राज्यपाल ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और फिर हवाई पट्टी के लिए रवाना हो गईं। राज्यपाल के आने से पहले ही कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह शुरू कर दिया गया था। राज्यपाल के आते ही स्वागत किया गया। इसके बाद सात छात्र-छात्राओं को मेडल दिए गए। इसके अलावा लावड़ के चौधरी बारू सिंह जूनियर हाई स्कूल के 25 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed