फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut gangster arrested in Tantigaon robbery

Meerut News: टैंटीगांव डकैती में मेरठ के बदमाश गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Meerut gangster arrested in Tantigaon robbery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। सुरीर के टैंटीगांव डकैती की वारदात में शामिल तीन और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ हजार रुपये, एक बाइक और एक अंगूठी समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। इनमें दो मेरठ और एक अलीगढ़ का रहने वाला है।

डकैती की वारदात में शामिल नौ बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें बावरिया गिरोह के सरगना लंबू और पप्पू की पुलिस मुठभेड़ में बृहस्पतिवार को मौत चुकी है, जबकि रविवार को पुलिस ने मास्टर माइंड नौहझील निवासी नरेश और खैर निवासी हिस्ट्रीशीटर सुभाष को गिरफ्तार किया था। वहीं सोमवार को सुरीर पुलिस ने मेरठ के थाना टीपी नगर के क्षेत्र मलियाना किशोरपुरा निवासी टीटू, मलियाना इस्लामनगर निवासी शहनवाज और अलीगढ़ के खैर निवासी शत्रु को खायरा नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सोमवार को सुरीर व नौहझील थाना पुलिस ने पांचों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed