फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Four Family Members Fall Ill After Consuming Buckwheat Flour, Child Among Affected

Meerut: सरधना में कुट्टू का आटा खाने से परिवार के चार लोग बीमार, मासूम भी शामिल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 20 Mar 2026 08:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Mar 2026 08:54 PM IST
सार

सरधना में कुट्टू का आटा खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Meerut: Four Family Members Fall Ill After Consuming Buckwheat Flour, Child Among Affected
अस्पताल में भर्ती बीमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इनमें एक 12 वर्षीय मासूम भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत
मोहल्ला छावनी निवासी एक महिला ने व्रत के दौरान परिवार के साथ कुट्टू के आटे से बना भोजन किया था। भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिवार के सभी चार सदस्यों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पूरी रात परेशान रहे मरीज
बताया गया कि चारों लोग पूरी रात उल्टी और बेचैनी से जूझते रहे। अचानक हालत बिगड़ने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और पड़ोसियों की मदद ली गई।

क्लिनिक में कराया गया भर्ती
शुक्रवार सुबह पड़ोसियों की सहायता से सभी को स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दो लोगों का इलाज क्लिनिक में चल रहा है, जबकि अन्य दो का उपचार घर पर किया जा रहा है।

फूड पॉइजनिंग की आशंका
प्राथमिक तौर पर कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। नवरात्र के दौरान व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed