फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Former MLA Vinod Kumar Harit joined RLD in the presence of Jayant Chaudhary

मेरठ: बसपा के पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित रालोद में शामिल, जयंत चौधरी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

Wed, 20 Oct 2021 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Oct 2021 03:28 PM IST
सार

मेरठ के पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने नई दिल्ली के वसंत कुंज में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली।

विज्ञापन
Meerut: Former MLA Vinod Kumar Harit joined RLD in the presence of Jayant Chaudhary
विनोद कुमार हरित, जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की सिवालखास विधानसभा के पूर्व बसपा विधायक विनोद कुमार हरित ने नई दिल्ली वसंत कुंज में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

 
विनोद कुमार हरित 2007 से 2012 तक सिवालखास विधानसभा से विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर के मंडल कॉर्डिनेटर के साथ-साथ बागपत और मेरठ के जिलाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन


वर्तमान में पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य थे, भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने राष्ट्रीय लोक दल के सदस्यता ली। अनुसूचित जाति, जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया और रालोद नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: शामली में बस की छत पर बैठे छात्र की विद्युत लाइन से टकराकर मौत, दूसरा गंभीर 

लगातार बढ़ रहा रालोद का कुनबा
चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे सभी रालोद के साथ आएं। किसान आंदोलन के बाद जयंत पश्चिम उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ जन सभाएं कर रहे हैं। पांच लाख लोगों से चुनाव के एजेंडे के लिए लोक संकल्प पत्र तैयार कराया जा रहा है।

चौधरी जयंत सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए लगातार दूसरी पार्टी के नेता रालोद में आ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री, सोमपाल शास्त्री, रामासीस राय, पूर्व सांसद शाहिद सिद्धकी, पूर्व एमएलसी राजकुमार त्यागी, पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र, नूर सलीम राणा, राव वारिस, पूर्व राज्यमंत्री खालिद मसूद समेत तमाम पार्टियों के नेता रालोद का दामन थाम चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed