फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Five Lakh Robbery Case Filed in Meerut, Police Suspects Foul Play

Meerut: पांच लाख की लूट का केस दर्ज, घटना संदिग्ध मान रही पुलिस, खंगाल रही CCTV

Tue, 17 Mar 2026 10:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2026 10:41 PM IST
सार

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में महिला से 5 लाख रुपये लूट का मामला दर्ज, पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Meerut: Five Lakh Robbery Case Filed in Meerut, Police Suspects Foul Play
लेनदेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला से पांच लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। पीड़िता सबिया ने बताया कि वह बैग में रुपये लेकर अपने कथित साझेदार सोहेल को देने जा रही थी, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बैग छीन लिया।

विज्ञापन


25 लाख की अफवाह, निकले 5 लाख
घटना के बाद मोहल्ले में 25 लाख रुपये लूट की चर्चा फैल गई थी और सोशल मीडिया पर भी यह खबर वायरल हुई। हालांकि जांच में सामने आया कि लूट की रकम 5 लाख रुपये थी।

विज्ञापन

पुलिस को घटना पर शक
पुलिस के अनुसार, देर रात तक महिला लिखित शिकायत देने को तैयार नहीं थी, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने जिस व्यक्ति को अपना साझेदार बताया, उसके पास संबंधित काम का कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

कॉल रिकॉर्ड भी किया डिलीट
महिला ने बताया कि उसे पैसे लाने के लिए कॉल किया गया था, लेकिन मोबाइल से कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिया गया। इससे पुलिस के संदेह और बढ़ गए हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

आयकर नियमों के घेरे में लेनदेन
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम का लेनदेन किस माध्यम से हुआ, क्योंकि आयकर अधिनियम के तहत एक दिन में 2 लाख रुपये से अधिक का नकद लेनदेन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed