फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Firoz son of former minister Yakub Qureshi has misbehaved with a person

UP: याकूब के बेटे फिरोज ने की गाली-गलौज, पीड़ित ने लगाया ये गंभीर आरोप, फिर बढ़ेंगी पूर्व मंत्री की मुश्किलें

Fri, 10 Mar 2023 02:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Mar 2023 02:06 PM IST
सार

Meerut News : जेल से बाहर आते ही याकूब के बेटे फिरोज ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
Meerut: Firoz son of former minister Yakub Qureshi has misbehaved with a person
याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी ने मुखबिरी के शक में अपने मोहल्ले में रहने वाले आबिद के साथ गाली-गलौज की है। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद याकूब के बेटे घर पहुंचे थे। आबिद उनसे मिलने के लिए घर गए थे। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली नीरज मलिक का कहना है कि लिखित में शिकायत नहीं आई है। चौकी इंचार्ज मामले की जांच कर रहे हैं।

31 मार्च 2022 को पुलिस ने छापा मारकर याकूब की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने याकूब और उनकी पत्नी संजीदा बेगम, दोनों बेटे इमरान, फिरोज सहित 17 लोगों को नामजद किया था। याकूब परिवार के साथ फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने नवंबर 2022 में गैंगस्टर के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया। नवंबर में फिरोज जेल गया और सात जनवरी 2023 को याकूब व इमरान को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। 
विज्ञापन


इमरान और फिरोज जमानत पर रिहा होने के बाद शब-ए-बरात वाले दिन मंगलवार को अपने घर सरायबहलीम कोतवाली में पहुंचे थे। जहां पर उनके मिलने वालों का तांता लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आबिद कुरैशी नाम का व्यक्ति भी दोनों भाइयों से मिलने के लिए पहुंच गया। आरोप है कि फिरोज ने आबिद से गाली-गलौज की। उनको घर से भगा दिया। आबिद इसकी शिकायत करने पुलिस अधिकारियों के पास गया, लेकिन होली के चलते किसी से मुलाकात नहीं हुई। 

आबिद का कहना कि मुखबिरी का शक होने पर फिरोज ने गाली-गलौज की। वहीं, फिरोज के चचेरे भाई नदीम का कहना है कि आबिद उनके दूर के मामा लगते हैं। उन्हें गलतफहमी हुई है। मारपीट का आरोप गलत है। 

यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस जांच करने गई थी। लिखित में शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed