{"_id":"64770c9421d6c91187042ef6","slug":"meerut-firing-on-trader-in-broad-daylight-for-not-paying-ransom-panic-in-market-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अपराधी बेखौफ, फिरौती न देने पर दिनदहाड़े व्यापारी पर फायरिंग, बाजार में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अपराधी बेखौफ, फिरौती न देने पर दिनदहाड़े व्यापारी पर फायरिंग, बाजार में दहशत
Wed, 31 May 2023 02:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 31 May 2023 02:30 PM IST
सार
मेरठ के लावड़ कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने फिरौती न देने पर सरे बाजार एक व्यापारी पर फायरिंग कर डाली। हमले में व्यापारी मामूली रूप से घायल हुआ है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
व्यापारी से पूछताछ करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम चौकी आई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लावड़ कस्बे में सैनी चौराहे पर मुकुल गारमेंट की दुकान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फिरौती न देने पर व्यापारी पर फायरिंग कर दी। हालांकि, व्यापारी बाल बाल बच गया। परंतु, शरीर पर कई जगह छर्रे लगे। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारी एकत्रित होकर चौकी पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
लावड़ निवासी सुदेश सैनी, सैनी चौराहे पर मुकुल गारमेंटस के नाम से दुकान करता है। सुदेश बुधवार को मेरठ गया था। जबकि, छोटा भाई कपिल और उसके साथ अरूण दुकान पर मौजूद थे। सुदेश ने बताया कि 11 बजे उसे फिरौती को लेकर फोन आया और बोला मैने चिंदौड़ी के बसपा नेता मनोज की हत्या की है। पांच लाख दे दो नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता
विज्ञापन
इसके बाद 12:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर बाहर बैठा रहा और दूसरे ने दुकान पर पहुंचकर कहां समझ नहीं आ रही और फायर झोंक दिया। गोली चलने पर बाजार में हड़कंप मच गया। बदमाश मौके से भाग निकले। व्यापारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
आरोप है कि पुलिस पीड़ित पर ही दबाव बना रही है और एयर गन का छर्रा बता रही है। व्यापारियों में रोष है। वहीं, चौकी पर बैठे होने के दौरान फिरौती मांगने वाले ने फिर फोन किया। लेकिन, फिर भी पुलिस जांच आगे बढ़ाने को तैयार नहीं है। बसपा नेता मनोज की हत्या करने वाले सभी आरोपी जेल में है। अतुल जाट, सनी काकरान ने हत्या की अंजाम दिया था।