फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Firing Case: Accused Walks into SSP Office, Says “Don’t Shoot My Leg”, 24-Lakh Dispute Behind Attack

मेरठ: पैर में गोली मत मारना... गलती हो गई, स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी खुद एसएसपी ऑफिस पहुंचा

Sat, 12 Sep 2026 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Sep 2026 03:05 PM IST
सार

पैर में गोली मत मारना... गलती हो गई, स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग का आरोपी खुद एसएसपी ऑफिस पहुंचा, 24 लाख के विवाद में चली थीं गोलियां

विज्ञापन
Meerut Firing Case: Accused Walks into SSP Office, Says “Don’t Shoot My Leg”, 24-Lakh Dispute Behind Attack
एसएसपी दफ्तर पहुंचा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर में स्क्रैप कारोबारी पर हुई फायरिंग के मामले में शनिवार सुबह नया मोड़ आ गया। घटना का आरोपी रवीश खुद एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। पुलिसकर्मियों को सामने देखते ही उसने कहा, "गलती हो गई, पैर में गोली मत मारना।" इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

विज्ञापन


जुमे की नमाज से लौटते समय कारोबारी पर हुई थी फायरिंग
अलीबाग कॉलोनी निवासी सोनू मलिक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे उसके भाई और स्क्रैप कारोबारी हारून पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गोली लगने से हारून गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन

24 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात के पीछे कमेटी के 24 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर रवीश ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर हारून पर हमला किया। हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिसमें तीन गोलियां हारून को लगीं। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।

खुद एसएसपी कार्यालय पहुंचा रवीश
पुलिस की तलाश के बीच शनिवार सुबह रवीश खुद एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। पुलिसकर्मियों को देखते ही उसने पैर में गोली नहीं मारने की गुहार लगाई और अपनी गलती स्वीकार करने की बात कही। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उससे घटना में शामिल अन्य लोगों और वारदात की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी इरशाद, रवीश, फिरोज, शबाना और बशीर के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed