{"_id":"5f6a5e208ebc3edfa33bf13d","slug":"meerut-film-shooting-point-bult-at-hastinapur-meerut-news-mrt5026328104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : हस्तिनापुर में बन सकता है फिल्म शूटिंग प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : हस्तिनापुर में बन सकता है फिल्म शूटिंग प्वाइंट
विज्ञापन
हस्तिनापुर(मेरठ)। गौतमबुद्धनगर में मुख्यमंत्री ने फिल्म सिटी बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग होने की भी संभावना बढ़ गई है। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि हस्तिनापुर में ऐतिहासिक स्थल हैं, इसलिए यहां भी शूटिंग प्वाइंट बन सकता है।
लखनऊ में फिल्म हस्तियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि महाभारकालीन और पौराणिक नगरी है जहां पर शकुंतला पुत्र भरत के नाम से देश का नाम भारत पड़ा। गौतमबुद्धनगर में फिल्म सिटी बनने के बाद इसका सबसे ज्यादा फायदा हस्तिनापुर को मिल सकता है। विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि हस्तिनापुर और गंगा के आसपास फिल्मों के लिए शूटिंग प्वाइंट बनने की पूरी संभावना है। यह भूभाग पवित्र गंगा नदी और यमुना नदी के बीच में स्थित है। इस सूचना से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है। विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि उन्होंने हस्तिनापुर में फिल्म सिटी बनाने का मुद्दा तीन बार विधानसभा में उठाया था। साथ ही हस्तिनापुर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री से पास कराया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी की थी मुलाकात
भाजपा के जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने बताया कि वह 20 सितंबर को शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिला अध्यक्ष अनुज राठी ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के लिए कई बिंदुओं पर मुख्यमंत्री से बात की थी। वहीं फिल्म सिटी के लिए हस्तिनापुर का नाम सुझाया था। गौतमबुद्धनगर में फिल्म सिटी बनने के बाद सबसे ज्यादा हस्तिनापुर को ही मिलेगा।