{"_id":"63fe2a43b0df51642202d383","slug":"meerut-father-son-killed-in-an-accident-on-canal-track-woman-injured-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा : पिता-पुत्र की मौके पर मौत, एक महिला घायल, परिजनों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा : पिता-पुत्र की मौके पर मौत, एक महिला घायल, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
Tue, 28 Feb 2023 10:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:12 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। वहीं परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर सवार होकर गंगनहर पटरी से घर लौट रहे मेरठ के गांव सलावा निवासी अल्ला राजी (42) और उसके बेटे रिहान (20) की हादसे में मौत हो गई, जबकि तासमीन (38) पत्नी अल्ला राजी घायल है। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। इस दौरान पीड़ित परिवार की पुलिस से नोकझोंक हुई और एक घंटे तक शव नहीं उठाने दिए। बाद में आश्वासन मिलने पर परिजन मान गए।
विज्ञापन
सरधना क्षेत्र के गांव सलावा निवासी अल्ला राजी अपने बेटे रिहान और पत्नी तासमीन के साथ बाइक पर रतनपुरी के गांव सठेडी में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने आए थे। देर शाम वह नहर पटरी के रास्ते घर लौट रहे थे। गांव दूधली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अल्ला राजी व रिहान की मौत हो गई और तासमीन घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। घायल महिला ने राहगीरों की मदद से अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पीड़ित परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: बेटे की लाश देख कांप उठा पिता का कलेजा, चंद घंटों पहले दूल्हा बना था लाडला, हर तरफ पसरा मातम
विज्ञापन
सीओ खतौली रविशंकर शर्मा, खतौली, रतनपुरी, मंसूरपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शवों को उठाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ने व मुआवजे की मांग कर शव नहीं उठाने दिए। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने व आश्वासन देने पर पीड़ित परिजन मान गए। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस का कहना है कि अभी हादसे की तहरीर नहीं दी गई है।