फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: famous Nauchandi fair will start from this date, know what instructions the DM gave to the officials

Meerut: इस तारीख से शुरू होगा प्रसिद्ध नौचंदी मेला, जानें डीएम ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए

Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
meerut Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
सार

मेरठ के जिलाधिकारी वीके सिंह ने कहा कि 20 से 25 मई तक नौचंदी मेला लगवाया जाए। मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी की निगरानी में मेला लगे। पेयजल और सफाई की पूरी व्यवस्था हो। 

विज्ञापन
Meerut: famous Nauchandi fair will start from this date, know what instructions the DM gave to the officials
मेरठ में एक महीने पहले नौचंदी मेले के सांकेतिक उद्घाटन की तस्वीर। मेला अभी तक नहीं लगा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम वीके सिंह ने कहा कि मेरठ का प्रसिद्ध नौचंदी मेला 25 मई तक लगवाएं। लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ठेका संपादन, निर्माण कार्य या दुकान आवंटन सहित सभी कार्य निगम अधिकारी ही देखेंगे। मेला परिसर की पूरी तरह से सीसीटीवी से निगरानी कराएं। आमजन को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उद्धाटन या पूर्व की भांति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी डीएम ने निगम अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

 

विकास भवन सभागार में डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम नौचंदी मेला की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने कहा कि नौचंदी मेला भव्यता के साथ आयोजित किया जाए। डीएम ने ठेका संपादन समिति, निर्माण कार्य सत्यापन, दुकान आवंटन, स्मारिका, कार्यालय व्यवस्था, शांति सुरक्षा, पेयजल, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था, मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति सहित विभिन्न समितियों के नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को सौंपे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

समितियों द्वारा किए कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि मेले में अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। मेले को अच्छा, भव्य आयोजित किए जाने में जनप्रतिनिधि, आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
 
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि मेला परिसर पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। फायर सर्विस, विद्युत सुरक्षा संबंधित अधिकारी मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्रवाई करें। मेले की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल इत्यादि व्यवस्थाओं को ठीक से किये जाने के निर्देश दिए। कहा कि 20 से 25 मई तक नौचंदी मेला लगवाया जाए। 
बैठक में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, लवी त्रिपाठी, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, सरबजीत कपूर सहित आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed