{"_id":"66b51b89cf847a25150f2de5","slug":"meerut-fake-whatsapp-account-of-pvvnl-md-money-is-being-demanded-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पीवीवीएनएल एमडी का फर्जी व्हॉट्सएप अकाउंट बनाया, मांगे जा रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पीवीवीएनएल एमडी का फर्जी व्हॉट्सएप अकाउंट बनाया, मांगे जा रहे रुपये
Fri, 09 Aug 2024 12:57 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:57 AM IST
सार
पीवीवीएनएल एमडी का फर्जी व्हॉट्सएप अकाउंटर बनाकर रुपयों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Freepik
विस्तार
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी ईशा दुहन का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी उनके परिचितों से रुपये मांग रहे हैं। यह बात संज्ञान में आने पर एमडी ने लोगों से रुपये न देने की अपील की है। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की गई है।
पीवीवीएनएल एमडी ने बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि किसी व्यक्ति ने उनकी फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी अकाउंट बना लिया है। यह व्यक्ति लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांग रहा है। यदि किसी से यह व्यक्ति रुपये की मांग करता है तो उसे पैसा न दें। साथ ही इस संबंध में उनके कार्यालय के फोन नंबर 0121-2665734 पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।