{"_id":"6936d1ddda6e560331018981","slug":"meerut-encroachment-removed-at-hapur-base-one-businessman-suffered-heart-attack-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हापुड़ अड्डे पर हटाया अतिक्रमण, एक व्यापारी को आया हार्ट अटैक, दूसरे के पैर पर गिरा खौलता तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हापुड़ अड्डे पर हटाया अतिक्रमण, एक व्यापारी को आया हार्ट अटैक, दूसरे के पैर पर गिरा खौलता तेल
Mon, 08 Dec 2025 06:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:55 PM IST
सार
नगर निगम की टीम ने सोमवार सुबह हापुड़ अड्डे से अतिक्रमण हटाया। व्यापारियों ने विष्णु दत्त पराशर और अकरम गाजी के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह से विरोध जताया। बताया कि व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में हंगामा करते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ अड्डे पर नगर नगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाओ अभियान चला दिया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। एक व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया, जबकि छोले भटूरे की दुकान पर कड़ाही में खौलता तेल युवक के पैर पर गिर पड़ा। व्यापारियों ने इस कार्रवाई के विरोध में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
फेंका गया सामान और खाना।
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ अड्डा चौराहे पर सोमवार सुबह नगर निगम की टीम ने अचानक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बिना किसी पूर्व सूचना और चेतावनी दिए की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों के बाहर रखे व्यापारियों के सामान पर बुलडोजर चला दिया। व्यापारियों को अपना सामान हटाने तक का मौका नहीं मिला। निगम की इस कार्रवाई के बीच पहलवान होटल के मालिक नईम अंसारी को मौके पर ही दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने उन्हें गढ़ रोड के मेडविन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने उनके होटल की स्लैब पर रखा खाने-पीने का सामान और भट्ठियों को बुलडोजर से पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। दर्जनों दुकानों के सामने रखी भट्ठियां, ठेले, फर्नीचर और अन्य सामान चंद मिनटों में मलबे में बदल गया। इधर, कार्रवाई के दौरान एसके छोले भटूरे वाले सचिन कुमार का पैर गर्म तेल गिरने से जल गया।
व्यापारी अकरम गाजी ने बताया कि निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अकरम गाजी ने कार्रवाई को खुली तानाशाही करार देते हुए कहा कि पहले से टूटे व्यापारी को इस तरह कुचलना लोकतंत्र के खिलाफ है।
सूचना पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई की निंदा की। पाराशर ने कहा कि व्यापारियों के साथ इस तरह का उत्पीड़न अस्वीकार्य है।
इसके बाद सैकड़ों आक्रोशित व्यापारियों के साथ विष्णु दत्त पाराशर व अकरम गाजी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। अकरम गाजी ने बताया कि एडीएम ने आश्वासन दिया कि 14 दिसंबर के बाद वे स्वयं व्यापारियों से मिलेंगे और इस तरह की एकतरफा कार्रवाई दोबारा नहीं होगी।
साथ ही नगर निगम अधिकारियों को कार्रवाई से पहले व्यापार मंडल को सूचित करने के निर्देश दिए है। एडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत होकर लौट आए। मौके पर वीरेंद्र रस्तोगी, जफर आलम, शाहिद मलिक, अश्वनी खरबंदा, अलीम सैफी, सचिन कुमार, शोएब अंसारी, अंकित पाल, राजा भाई आदि मौजूद रहे।