फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Election for the post of IMA President today, there are 1250 voters, voting continues

मेरठ: आईएमए के अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी, 1250 हैं मतदाता, शाम पांच बजे तक होगा मतदान

Tue, 26 Sep 2023 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 26 Sep 2023 12:56 PM IST
सार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
Meerut: Election for the post of IMA President today, there are 1250 voters, voting continues
आईएमए अध्यक्ष पद के लिए मतदान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। शाम को सात बजे के बाद अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


आईएमए में 1250 सदस्य हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए फिजिशियन डॉ. संदीप जैन और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश अरोरा आमने सामने हैं। सचिव पद पर डॉ. तरुण गोयल और अन्य पदों पर भी आपसी सहमति बन गई है। हालांकि आधिकारिक घोषणा सबकी साथ ही की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार डॉ. सुशील गुप्ता अध्यक्ष और डॉ. आलोक अग्रवाल सचिव निर्वाचित हुए थे। सामान्य तौर पर आईएमए में आपसी सहमति से ही अध्यक्ष और सचिव का चुनाव चयन हो जाता है, लेकिन पिछली बार कई सालों पर दोनों पदों के लिए मतदान हुआ था।


800 चिकित्सकों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस बार सचिव और अन्य पदों के लिए तो सहमति बन गई, लेकिन अध्यक्ष पद के सहमति नहीं बनाई है, लिहाजा चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे डॉ. संदीप जैन इससे पहले आईएमए के सचिव भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed