Meerut Double Murder: मेरठ में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की गला काटकर हत्या
मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में जी ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई है। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं।
मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में डी-ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक 12 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है।
सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे। पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: Success: अन्नू रानी ने कभी चंदे से खरीदे थे जूते, गांव की चकरोड़ पर गन्ने का भाला बनाकर करती थींं प्रैक्टिस
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दाे माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना रह रहे थे।
शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी। हर तरफ खून बिखरा हुआ था।
सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे। समान भी घर का बिखरा हुआ था। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।