{"_id":"5eccdbe33ad19930984aeb47","slug":"meerut-dm-sent-a-surprise-cake-to-a-girl-on-her-six-birthday-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम अंकल ने जन्मदिन पर भेजा सरप्राइज केक, तो खुशी से उछल पड़ी छह साल की पूर्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम अंकल ने जन्मदिन पर भेजा सरप्राइज केक, तो खुशी से उछल पड़ी छह साल की पूर्वी
Tue, 26 May 2020 02:35 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 26 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
birthday in lockdown
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लॉकडाउन के बीच जन्मदिन न मनाए जाने से मायूस एक छह साल की बच्ची को डीएम अनिल ढींगरा ने सप्राइज दिया और उसके लिए केक भिजवाया। बच्ची की मां भी लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसी हैं, ऐसे में बच्ची और ज्यादा उदास थी, लेकिन डीएम का भेजा केक पाकर उसके चेहरे पर मुस्कान छा गई।
विज्ञापन
हम बात कर रहे हैं निवासी पूर्वी त्यागी की। वह अपने नाना अनिल अनिल त्यागी के साथ जागृति विहार के सेक्टर छह में रहती है। बच्ची की मां प्रीति त्यागी दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैं, लॉकडाउन के कारण वे मेरठ नहीं आ सकीं। 22 मई को पूर्व का जन्मदिन था, ऐसे में पूर्वी लगातार प्रीति से घर आने और केक लाने की जिद कर रही थी।
विज्ञापन
जब काफी जिद पर भी पूर्वी नहीं मानी तो प्रीति ने डीएम मेरठ अनिल ढींगरा को ट्वीट कर अपनी परेशनी उन्हें बताई। उन्होंने डीएम से पूर्वी के लिए केक का इंतजाम करने की अपील की।
विज्ञापन
डीएम ने तुरंत बच्ची का एड्रेस लेकर उनके घर केक भिजवाया और ट्विटर पर उसे विश भी किया। केक देखते ही पूर्वी का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूर्वी और प्रति ने उसके इस बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए डीएम का धन्यवाद किया।