फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Deposit house tax, otherwise the house will be sealed in the new year, Nagar Nigham sent notice

Meerut: जमा करें गृहकर, नहीं तो नए साल में सील होगा घर, नगर निगम ने 20 हजार परिवारों को भेजा नोटिस

Sun, 03 Dec 2023 12:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Dec 2023 12:08 AM IST
सार

शहरवासियों से गृहकर वसूलने के लिए नगर निगम ने 12 वार्डों के 20 हजार परिवारों को भेजा नोटिस भेजे हैं। गृहकर जमा करने के लिए नगर निगम ने 20 दिन जमा करने का समय दिया है। यदि इस अवधि में गृहकर जमा नहीं कराया गया तो नए साल में आवास सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Deposit house tax, otherwise the house will be sealed in the new year, Nagar Nigham sent notice
house tax - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृहकर वसूलने के लिए नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाया है। गृहकर जमा न करने पर 12 वार्डो के 20 हजार परिवारों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि गृहकर जमा नहीं करने पर नए साल पर उनके आशियाने को सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पहले नोटिस का समय 20 दिन दिया गया है। अगला नोटिस 10 दिन के लिए ही भेजा जाएगा। ऐसे में गृहकर जमा करने की समयसीमा 30 दिन ही है। अब अगर हाउस टैक्स नहीं जमा किया गया तो अगले वर्ष के पहले सप्ताह में ही सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है। यह नोटिस जीआईएस सर्वे की रिपोर्ट के बाद जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

शहर के 90 वार्डो में गृहकर निर्धारित करने के लिए पिछले पांच साल से जीआईएस सर्वे चल रहा है। सर्वे कर रही कंपनी ने 42 वार्डो की सर्वे रिपोर्ट निगम को सौंपी थी। आपत्ति और दावों के शिकायती पत्र मिलने के बाद नगर निगम ने 12 वार्डो का भौतिक सत्यापन कराया है।

ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, लिसाड़ीगेट, देहलीगेट और शास्त्रीनगर में बकाएदारों के घरों को चिह्नित कराया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि 12 वार्डो में 20 हजार परिवारों को नोटिस जारी किया है, जिनसे नए दरों पर गृहकर वसूलना है।

पहले नोटिस की समयसीमा 20 दिन निर्धारित की गई है। दूसरी बार नोटिस जारी करने की स्थिति आई तो वह 10 दिन के लिए होगा। यह अंतिम नोटिस होगा। इसके बावजूद गृहकर जमा नहीं किया गया तो नगर निगम कार्रवाई करेगा। निगम अधिनियम के तहत बकायेदारों के घरों पर सील लगाने की कार्रवाई होगी।

बड़े बकायेदारों से भी वसूली करे निगम 
गृहकर से संबंधित नगर निगम ने चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय सहित 22 बड़े बकाएदारों को भी नोटिस दिया था। जिस पर निगम द्वारा गृहकर पर आपत्ति लगी थी। कोतवाली क्षेत्र में 12 दुकानों पर निगम की टीम ने सील लगाई थी। यहां सत्ताधारी नेताओं के हस्तक्षेप पर सीलिंग के दो घंटे बाद ही निगम की टीम दोबारा वहां पहुंची और सील खोलकर वापस लौट गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि बड़े बकाएदारों से नगर निगम आखिर कब और कैसे गृहकर वसूलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed