{"_id":"683f46f1613978407d0ba2bf","slug":"meerut-demanded-extortion-money-from-builder-called-him-on-the-pretext-of-giving-rs-8-lakh-two-caught-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बिल्डर से मांगी रंगदारी, आठ लाख रुपये देने के बहाने बुलाया, पीटकर पुलिस को सौंपे दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बिल्डर से मांगी रंगदारी, आठ लाख रुपये देने के बहाने बुलाया, पीटकर पुलिस को सौंपे दो बदमाश
Wed, 04 Jun 2025 12:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:34 AM IST
सार
बिल्डर अभिषेक विहान उर्फ रिंकू से फोन पर लगातार रंगदारी मांगी जा रही थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। मेरठ कालेज के पास रंगदारी देने के बहाने बुलाकर दो बदमाशों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
बिल्डर अभिषेक विहान और दो आरोपियों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पल्लवपुरम क्षेत्र के बिल्डर अभिषेक विहान उर्फ रिंकू से दो आरोपियों ने आठ लाख की रंगदारी मांगी। मंगलवार को बिल्डर ने दोनों आरोपियों को मेरठ कॉलेज के पास कुटिया पर पैसे देने के लिए बुला लिया। आरोपी रंगदारी लेने के लिए मौके पर पहुंचे। जहां बिल्डर ने अपने साथियों के साथ आरोपियों को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
बिल्डर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों कृष्ण गोपाल शर्मा निवासी टीपीनगर और श्रीवंत गौड़ निवासी मोरीपाड़ा के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मेरठ विकास प्राधिकरण के नाम पर बिल्डरों और नया मकान बनाने वाले लोगों से रंगदारी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के शीलकुंज निवासी अभिषेक विहान उर्फ रिंकू बिल्डर है। वह गंगानगर में राजपुर रोड पर एक कॉलोनी का निर्माण कर रहा है। 30 मई को उसके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। आरोपी ने बिल्डर से मेरठ विकास प्राधिकरण में आकर मिलने को कहा था। जिस पर बिल्डर ने आने से मना कर दिया था।
आरोप है कि एक जून को फोन कर आरोपियों ने बिल्डर से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। रुपये नहीं देने पर बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी लगातार फोन कर बिल्डर को परेशान कर रहे थे।
मंगलवार को बिल्डर ने उन्हें रुपये देने के लिए बुलाया। वह रुपये लेकर मेरठ कॉलेज के पास कुटिया पर पहुंचा। कुछ देर बाद दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे और बिल्डर से रंगदारी के रुपये मांगने लगे। बिल्डर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर दौड़े। बिल्डर और भीड़ ने आरोपियों को पकड़ कर पीटा।
इसी दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अभिषेक की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों से से पूछताछ की जा रही है।