फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of a Missing constable posted under the security of Delhi CM found in Bhola Gang canal

Meerut: सिपाही का शव भोला गंग नहर में मिला, कई दिन से था लापता

Tue, 04 Apr 2023 04:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Apr 2023 04:32 PM IST
सार

बागपत के छपरौली निवासी यूपी पुलिस का सिपाही अरविंद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने उसका शव भोला गंगनहर से बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: Dead body of a Missing constable posted under the security of Delhi CM found in Bhola Gang canal
मृतक सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के छपरौली निवासी लापता सिपाही का शव भोला गंगनहर में मिला। छपरौली निवासी सिपाही अरविंद पिछले तीन दिन से लापता चल रहा है। मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही के डयूटी पर नहीं पहुंचने के बाद विभाग के अधिकारियों ने परिजनों के मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने छपरौली थाने में तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को छपरौली थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की तो नानू गंगनहर पुल पर सिपाही की गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिली। बागपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जबकि सरधना थाना पुलिस इस मामले से अंजान बनी बैठी है। जबकि सिपाही की गाड़ी तीन दिन से गंगनहर के पास खड़ी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: ईशा हत्याकांड में खुलासा, प्रेमी बोला- नवरात्र में कर रही थी ऐसी जिद, नहीं कर सकता था पूरी; मार दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के पिता राजपाल ने बताया कि वह मुरादाबाद पुलिस लाइन से बीते 21 मार्च को छुट्टी लेकर घर गया था। वहीं, छुट्टी के बाद 27 मार्च को घर से डयूटी के लिए गया था। लेकिन डयूटी पर नहीं पहुंचने पर विभाग के अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी की। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed