फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Daughter-in-law burnt her mother-in-law by sprinkling petrol

Meerut: बहू ने सास के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जलाया, 20 प्रतिशत झुलसी, ये है पूरा मामला

Thu, 03 Nov 2022 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Nov 2022 05:24 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी पुत्रवधू पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Meerut: Daughter-in-law burnt her mother-in-law by sprinkling petrol
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में फातिमा (60) ने गुरुवार को अपने बेटे और बहू से झगड़ा कर खुद को आग लगा ली। महिला ने जैसे ही शोर मचाया तो पड़ोसी व्यक्ति मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला को 10 से 20 प्रतिशत जलना बताया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है।

पुलिस के मुताबिक श्यामनगर निवासी फातिमा (60 साल ) पत्नी वसी मोहम्मद अपने पुत्र फारुख और पुत्रवधू शबनम के साथ रहती है। आरोप है कि फातिमा का अपनी पुत्र वधू शबनम से मकान बेचने को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गंगा स्नान 2022: मेले में दिखने लगी रौनक, निगरानी के लिए बनाए वॉच टावर, पांच को होगा भव्य उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आग से झुलसी महिला फातिमा का कहना है कि उसने अपना मकान कुछ समय पूर्व बेच दिया था। जिसको लेकर पुत्रवधू शबनम फातिमा से नाराज थी दो दिन पूर्व फातिमा ने अपनी पुत्रवधू शबनम पर चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस को बुलाया था। बाद में चोरी की बात सही नहीं पाई गई।

बेटे की बहू शबनम ने पुलिस को बताया कि मकान बेच दिया, हम कहां रहेंगे। मकान खाली कराने को लेकर वह अपने बेटे और मुझे यानी पुत्रवधू को जेल भेजवाने की धमकी देती हैं। पहले महिला ने पेट्रोल से जलाने की बात कही, उसके बाद अस्पताल में कहा मुझ पर तेजाब या कोई केमीकल डाल दिया।

पड़ोसी पहुंचे तो तेल छिड़का हुआ नहीं मिला। पड़ोसी शादाब ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के लोग शोर शराब सुनकर पहुंचे। महिला का अपनी बहू से विवाद चल रहा है। महिला ने जो कपड़े पहने थे, वह सिर्फ तेल में भीगा था, वहीं पर आग लगाई।
 

पड़ोसी महिला आशमा ने भी पुलिस को बताया कि दोनों कई दिन से झगड़ा कर रहीं थीं। सुबह छह बजे भी आवाज आ रही थी कि तुझे तो जेल भिजवाकर रहूंगी। देखती हूं कि कैसे मकान खाली नहीं करती। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला ने खुद पर केमिकल डाला है। क्योंकि आग नहीं थी। पुलिस ने फोरेंसिक से भी जांच कराने की बात कही है। उधर, एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed