फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dangled in neck with rope and hanging, so police and relatives

Meerut: गले में डाली रस्सी और लटक गया, तभी आई पुलिस और परिजन, रेस्क्यू का ऐसा वीडियो आपने पहले नहीं देखा होगा

Fri, 11 Oct 2024 10:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Oct 2024 10:52 PM IST
सार

पिता ने अपने बेटों के बीच संपत्ति का बंटवारा किया गया था। आदित्य इस बंटवारे से नाखुश था। उसने पुलिस को कॉल किया और बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है। 

विज्ञापन
Meerut: Dangled in neck with rope and hanging, so police and relatives
फंदे पर लटके युवक को उतारने की जद्दोजहद करते परिजन और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के उपल्हेड़ा गांव में संपत्ति बंटवारे से नाखुश युवक आदित्य ने पुलिस को कॉल कर फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आदित्य की जान बचाई।
विज्ञापन

उपल्हेड़ा निवासी रावउमेद के तीन बेटे हैं। एक साल पहले रावउमेद ने जमीन का बंटवारा कर तीनों बेटों को उनके हिस्से की जमीन दे दी थी। बंटवारे के बाद से ही छोटा बेटा आदित्य मनमुताबिक जमीन न मिलने से नाखुश था। आए दिन वह इस बात को लेकर पिता से विवाद करता था। शुक्रवार को आदित्य पिता के पास पहुंचा और जमीन के हिस्से में बदलाव की मांग की। पिता के मना करने पर दोनों में विवाद हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अदित्य ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि वह परिवार वालों से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस आदित्य के घर पहुंची। तब आदित्य कमरे की छत में लगे कुंदे में रस्सी का फंदा डालकर लटकने की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने अपने गले में फंदा डाल लिया था। पुलिस ने दरांती से रस्सी काटकर आदित्य को नीचे उतारा और थाने ले आई।
 
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में तीन बीघा जमीन है। उसने अपने भाइयों से कुछ रकम उधार ली थी। जिसमें से कुछ रकम रह गई थी। उसी को लेकर परिवार वाले परेशान कर रहे हैं। उसके खेत का पानी भी काट देते हैं। परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि युवक को समझाने के बाद घर भेज दिया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed