फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Report filed against rape victim and husband, read crime news

मेरठ क्राइम रिपोर्ट: दुष्कर्म पीड़िता व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों ठगे

Thu, 21 Sep 2023 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Sep 2023 12:58 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता और उसके पति के खिलाफ कोर्ट के बाहर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं लोन दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पढ़ें पिछले  24 घंटे की क्राइम रिपोर्ट।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Report filed against rape victim and husband, read crime news
रिटायर्ड कालरी कर्मचारी से लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता और उसके पति के खिलाफ कोर्ट के बाहर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी शुजाउद्दीन पुत्र बदरुद्दीन ने सिविल लाइन थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके खिलाफ कोर्ट में दुष्कर्म का मुकदमा विचाराधीन है।  29 अगस्त को वह मुकदमे की तारीख पर मेरठ कचहरी आया था।

विज्ञापन


आरोप है कि वह जैसे ही कोर्ट से बाहर निकला तो मुकदमे की वादी महिला और उसके पति ने 8-10 लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी मारपीट कर उसे अधमरा कर छोड़ गए। घटना की सूचना उसने सिविल लाइन थाने में उसी दिन दे दी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरा पक्ष तभी से दूसरे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उस पर तारीख पर आते हुए जानलेवा हमला भी कराया जा सकता है। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित महिला और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा पैलेसे में युवकों ने मचाया उत्पात
लालकुती थाना क्षेत्र के मथुरा पैलेस में मंगलवार रात को आधा दर्जन युवकों ने उत्पात मचाते हुए राहगीरों के साथ मारपीट और पत्थरबाजी भी की। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने हापुड़ निवासी कार्तिक को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों ने लालकुर्ती पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि लालकुर्ती पुलिस सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लालकुर्ती पुलिस से इस संबंध में जवाब-तलब िकया है।   

चाय की दुकान में घुसी कार ग्राहक और दुकानदार घायल
रेलवे रोड थाना क्षेत्र दिल्ली रोड पर मोहल्ला महताब निवासी इखलास पुत्र इलियास की चाय की दुकान है। मंगलवार रात करीब तीन बजे इखलास चाय बना रहा था। तभी तेजगति में आई क्रेटा दुकान के अंदर घुस गई, जिससे इखलास और चाय की दुकान पर बैठा एक ग्राहक घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गया। लोगों ने घायल इखलास और ग्राहक को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि थाने में कार सवार के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

नंगला शेखू में करंट से किसान झुलसा
मवाना रोड नंगला शेखू गांव में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर एक किसान के ऊपर जा गिरा। करंट लगने से किसान घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार नंगला शेखू निवासी श्योराज सिंह(55) सुबह करीब सवा नौ बजे ट्यूबवेल पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक से 11 केवी लाइन का तार टूट गया। करंट लगने से वह खेत में जा गिरे और बेहोश हो गए। रास्ते से गुजरे लोगों ने लाइन की सप्लाई बंद कराकर उन्हें गंगानगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में अभी परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं की है। 

खरखौदा में एक युवक बुधवार को खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर लेट गया, इसके बाद मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। बाद में वहां पहुंची उधम सिंह एक्सप्रेस के लोको पायलट ने युवक को मृत समझकर गाड़ी रोक ली, लेकिन जब युवक जीवित मिला तो जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे आरपीएफ को सौंप दिया। आरपीएफ ने युवक को रेलवे अधिनियम के तहत कई धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

गांव पांची निवासी अंकित पुत्र कन्नू कोरी मंगलवार देर रात 2:30 बजे गांव पांची के समीप मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तथा ट्रैक के बीचो-बीच लेट गया, जिससे पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से उतर गई। कुछ देर बाद ही हापुड़ से मेरठ की ओर जा रही उधम सिंह एक्सप्रेस वहां पहुंची।

लोको पायलट ने गाड़ी रोककर ट्रैक पर शव होने की सूचना स्टेशन तथा जीआरपी को दी। जब लोको पायलट, जीआरपी की टीम तथा अन्य सवारियां मौके पर पहुंची तो युवक जीवित मिला। इसके बाद जीआरपी युवक को हिरासत में लेकर खरखौदा स्टेशन पर ले आई। यहां आपीएफ हापुड़ की टीम उसे गिरफ्तार कर ले गई। अंकित को रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed