फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Husband and in-laws accused of burning woman alive, married woman committed suicide by ha

Meerut Crime Report: पति व सास-ससुर पर महिला को जिंदा जलाने का आरोप, विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 13 Dec 2023 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Dec 2023 12:24 PM IST
सार

मेरठ में आपराधिक वारदातों का ग्राफ कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Husband and in-laws accused of burning woman alive, married woman committed suicide by ha
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ परतापुर में रहने वाली महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है ससुरालपक्ष ने उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। उसने अपनी जान का खतरा भी जताया है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के खतौली टिटोडा गांव की रहने वाली महिला की शादी मई 2013 में परतापुर में गगोल कतई मिल निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में लाखों रुपये के जेवरात और कैश भी दिए थे। अब दहेज की मांग को लेकर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।नौ दिसंबर को पति शराब पीकर घर पर आया और मारपीट करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग ने गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पांच लाख रुपये और कार की डिमांड कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को पड़ोसियों ने बचाया। इस मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा, पुलिस को सौंपा
माधवपुरम स्थित रेस्टोरेंट में प्रेमिका के साथ खाना खा रहे युवक को बजरंग दल केे कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पहले युवक की जमकर पिटाई की। उसके वाहन में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच, युवती मौका पाते ही वहां से चली गई।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुरी थाने में भी हंगामा किया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने बताया कि युवक-युवती खाना खाने के लिए यहां रोजाना आ रहे थे। दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। युवक की पिटाई करने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता युवक को माधवपुरम पुलिस चौकी ले गए।  

आरोप है कि पुलिसकर्मियों के सामने भी उसे पीटा गया। इसके बाद पुलिस युवक को ब्रह्मपुरी थाने ले गई। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उसका युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।

पति व सास-ससुर ने किया जिंदा जलाने का प्रयास
परतापुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति व सास-ससुर पर दहेज के लिए जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। एसएसपी आफिस में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति और सास-ससुर कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पति शराब के नशे में उसका यौन उत्पीड़न करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। शादी के बाद उनके दो बच्चे हैं।


नौ दिसंबर को पति व सास-ससुर ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। वह किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। शिकायत करने के बाद अपने मायके आई। 

सोमवार को आरोपियों ने मायके आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

परिजनों ने महिला को घर में घुसकर पीटा
बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड़ खुर्द गांव में महिला पर उसके दूसरे पति के परिजनों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। महिला को बचाने आए बेटे को भी पीटा। मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मोहसिना ने तहरीर में बताया कि वह गांव हसनपुर का रहने वाली है। पांच वर्ष पूर्व उसके पहले पति इरफान का देहांत हो गया था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने मोमीन पुत्र दीनू निवासी मोड़ खुर्द से कोर्ट मैरिज की थी।

सोमवार शाम मोमीन का भाई मुनफैद, उसके पुत्र दानिश, अनस के साथ मोहसिन, नदीम, संजो व सलमा घर में घुस आए। उन्होंने मोहसिना के साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। उसे बचाने आए पहले पति के पुत्र सादाब से मारपीट की। 

मकान शिफ्ट करने के विवाद में पत्नी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर दो में मकान शिफ्ट करने के विवाद में कोमल (40) ने फंदा लगाकर जान दे दी। काफी समय से कोमल का पति बॉबी से विवाद चल रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला मकान बदलने के इच्छुक नहीं थी, जबकि पति सेक्टर चार शास्त्रीनगर में रहने की जिद कर रहा था। मूल रूप से सरधना निवासी कोमल की बॉबी से दूसरी शादी हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

पति पास में ही दूध की डेयरी पर काम करता है। शादी के एक वर्ष बाद ही बॉबी कोमल के साथ शास्त्रीनगर के सेक्टर दो में किराए के मकान में रहने लगा था। करीब 10 माह पूर्व कोमल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद से पति-पत्नी में विवाद रहने लगा था। बॉबी चाहता था कि घनी आबादी और शोरशराबे से दूर सेक्टर चार में मकान शिफ्ट कर ले, लेकिन कोमल ऐसा नहीं चाह रही थी।

बॉबी ने सेक्टर चार में किराए का मकान ले भी लिया और कुछ सामान वहां पर रखने चला गया था। इसी दौरान सेक्टर दो में काॅलोनी के कुछ लोगों को बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कोमल कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस ने पति को मौके पर बुलाया। उसने बताया कि मकान शिफ्ट करने के विवाद को लेकर अक्सर विवाद रहता था। 

भाइयों में मारपीट 
मोहिउद्दीनपुर में दिल्ली रोड पर दो भाइयों में इवेंट कंपनी में फर्जीवाड़े को लेकर दो भाइयों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों परिवारों की महिलाएं भी भिड़ गईं। एक भाई ने दूसरे पर इवेंट कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया।

मोदीनगर के गोविंदपुरी निवासी दोनों भाइयों ने कुछ समय पहले निवाड़ी रोड पर इवेंट कंपनी खोली थी। एक भाई ने आरोप लगाया कि इवेंट कंपनी के नाम पर दूसरे ने सेक्स रैकेट का काम शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर सुरेंद्र सोनी को कंपनी से अलग कर दिया गया। 

इसके बाद दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया। मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों परिवार की महिलाओं में भी जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए, दोनों पक्षों की महिलाओं को भी चोटें आईं। 

इस दौरान हाईवे पर भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया और महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

लखवाया में सरकारी कुएं पर दबंगों ने किया कब्जा
लखवाया गांव में ग्रामीण ने गांव के ही कुछ दबंग युवकों पर सरकारी कुएं पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम के आदेश के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित लखवाया गांव निवासी संतोष ने जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव में उसके समाज का 500 मीटर में पंचायती कुआं बना हुआ है। कुछ समय पूर्व कुआं सूख गया था। गांव के ही आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने जबरन कुएं की जमीन पर कब्जा कर लिया है और उस पर अवैध निर्माण करना चाहते हैं।

पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर गाली गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। डीएम दीपक मीणा ने पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।

युवती का विवाद बना हत्या की वजह
रोहटा के अट्टा चिंदौड़ी गांव के पास मंंगलवार को दिनदहाड़े हुई एमसीए के छात्र कार्तिक चौधरी (21) की हत्या के पीछे एक युवती का विवाद सामने आ रहा है। एसपी देहात कमलेश बहादुर के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला कि कार्तिक किसी युवती से बात करता था। इसे लेकर हत्यारोपी अनुभव उससे नाराज था। इसी विवाद के कारण हत्या को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

वारदात को अंजाम देने वाला भदौड़ा गांव निवासी बीपीएड का छात्र अनुभव उर्फ शूटर पुत्र जितेंद्र ने निशानेबाजी की कोचिंग कर चुका है। वह शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेता था। गांव में उसे लोग अनुभव उर्फ शूटर कहते हैं। आजकल मेरठ से बीपीएड का रहा था।

माता-पिता हैं दिव्यांग 
मृतक कार्तिक के माता-पिता दोनों ही दिव्यांग हैं। पिता गांव में खेती करते हैं। छोटा भाई सार्थक 11वीं में है। कार्तिक की हत्या के बाद परिजन बिलखते रहे। मां गीता का रोकर बुरा हाल हो गया।

चरस मामले में अभियुक्त को एक वर्ष का कारावास
चरस के साथ पकड़े गए अभियुक्त को अदालत ने एक वर्ष के कठोर कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड की सजा दी है। एसएसपी ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 में शहजाद निवासी शाहपीर गेट मदरसा रोड थाना कोतवाली को 200 ग्राम चरस से साथ गिरफ्तार किया गया था। थाना पुलिस ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की। अदालत ने एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को दोषी मानते हुए  यह सजा सुनाई। 

घर में घुसकर मारपीट, महिला सहित तीन घायल
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर में पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इसमें सोनू, उसकी पत्नी देवेंद्री और ध्रुव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सोनू हलवाई है। उसकी रात में पड़ोसियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। कुछ लोगों ने पहले मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने सोनू के घर में घुसकर मारपीट की। एक पड़ोसी सुरेश ने बचाव का प्रयास किया, मगर उसे भी पीट दिया गया। इस मामले में ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा ने कहा कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। 

लापता बेटी को बरामद करने की मांग
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व लापता हुई बेटी की बरामदगी के लिए परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई है। उन्होंने थाना पुलिस पर आरोपी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने बताया कि गांव का रहने वाला एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है।

दो दिन तक तलाश करने के बाद जब बेटी का पता नहीं चला तो उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। आरोप है कि तीन दिन बीतने के बाद भी परतापुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी को युवती को जल्द बरामद करने के निर्देश दिए हैं। 

ई-रिक्शा निकालने पर मारपीट, दो घायल
मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र के शिवपुरम में ई-रिक्शा निकालने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोहियानगर में महिला पर किया हमला
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के समर गार्डन में पड़ोसी ने एक महिला को घर में घुसकर पीट दिया। इसके बाद घर में तोड़फोड़ भी की। महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed