फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: History-sheeter had murdered a young man, beaten up an employee at Sivaya toll plaza

Meerut Crime Report: हिस्ट्रीशीटर ने की थी युवक की हत्या, सिवाया टोल प्लाजा पर कर्मचारी को पीटा

Tue, 13 Feb 2024 08:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Feb 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
Meerut Crime Report: History-sheeter had murdered a young man, beaten up an employee at Sivaya toll plaza
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

खुद को मुकदमों से बचाने के लिए एक हिस्ट्रीशीटर ने कत्ल की साजिश रच डाली। हरियाणा के नूंह से एक मंद्धबुद्धि युवक को खरखौदा में बुलाकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस को लगे कि हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई है, इसके चलते शव का चेहरा बिगाड़कर लोअर में अपनी डायरी रख दी। दूसरे दिन पत्नी से शव की शनाख्त खुद के रूप में करा दी। पुलिस ने चार महीने बाद सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दिलशाद और उसके दोस्त मुसाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी रिहान फरार है। 

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस ने बताया कि खरखौदा के ग्राम उलधन के जंगल में 30 सितंबर 2023 को अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। खरखौदा थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


डायरी में मिले नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान दिलशाद पुत्र असलूप निवासी घुंघराला थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ के रूप में हुई। उसकी पत्नी गुलिस्ता ने मोर्चरी पहुंचकर शव कर पहचान पति के रूप में कर ली। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा तो दिलशाद के परिजन फिर थाने नहीं आए। इससे पुलिस को शक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पत्नी और दोस्तों की निगरानी शुरू कर दी। गुलिस्ता का मोबाइल सर्विलांस पर ले लिया। तीन महीने की सटीक रेकी के बाद पुलिस को यकीन हो गया कि दिलशाद जिंदा है। पुलिस ने दिलशाद और उसके दोस्त मुसाहिद पुत्र इरशाद निवासी तोड़ी, भोजपुर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। 

दूसरे युवक को मारने की थी प्लानिंग 
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दिलशाद हाफिजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। मुकदमों से बचने के लिए उसने अपने दोस्त मुसाहिद और रिहान पुत्र इस्लाम निवासी तोड़ी भोजपुर के साथ मिलकर कत्ल की योजना बनाई। इस काम के लिए पहले उन्होंने तौड़ी गांव के राशिद नाम के व्यक्ति को मारने की योजना बनाई। 

राशिद नहीं मिला तो दिलशाद नूह हरियाणा में जाकर वहां मजदूरी करने वाले आकाश प्रजापति 30 वर्षीय को साथ ले आया। आकाश मंदबुद्धि था। वारदात वाले दिन रिहान व मुसाहिद के साथ मिलकर उलधन के जंगल में छुरी से आकाश की हत्या कर दी। चेहरा बिगाड़कर शव जंगल में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी रिहान के थाना खगरोन जिला खंडवा मध्य प्रदेश में होने की जानकारी पर पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए भेजी गई है। खरखौदा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दिलशाद पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, जानलेवा हमले आदि की धाराओं में 16 मुकदमे दर्ज हैं। मुसाहिद पर गैंगस्टर समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं।

जमीन के विवाद में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
मेरठ के भावनपुर थाना के गांव पचगांव पट्टी अमर सिंह निवासी अधिवक्ता कैलाश तोमर ने जमीन के विवाद में पांच पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें तोमर ने बताया कि 2005 में उनके पिता ने गांव के ही विनोद से जमीन खरीदी थी। पिता की मौत के बाद वह अपने भाइयों के साथ काबिज है। आरोप है कि थाना किठौर के गांव हसनपुर कलां के वीर सिंह, फूल सिंह, रजनी पत्नी कन्हैया, शिवम पुत्र कन्हैया ने उसकी जमीन फर्जी बैनामे के कागज बनाकर प्रवीण को बेच डाली। आरोपियों ने जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। उसके भाइयों ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।  एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने वीर सिंह, फूल सिंह, रजनी, शिवम, और प्रवीण के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

सिवाया टोल प्लाजा पर कर्मचारी को पीटा 
सिवाया टोल प्लाजा पर बूथ पर ड्यूटी के दौरान एक कार सवार ने बूथ कर्मी से बिल्डिंग में घुसकर मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। कार न निकालने पर उसके साथ ऐसा किया गया।
सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव मोरा निवासी कुनाल पुंडीर पुत्र नरेंद्र ने बताया कि वह सिवाया टोल प्लाजा पर काम करता है। शनिवार को उसकी बूथ पर ड्यूटी थी। आरोप है कि एक कार सवार वहां पहुंचा और गाड़ी निकालने को कहा। 

युवक ने अपना नाम गौरव भराला बताते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इस पर कर्मी ने बूम उठा दिया, लेकिन आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मी टनल के रास्ते बिल्डिंग के कैश रूम में पहुंच कर बैठ गया। इसके बाद भी आरोपी ने वहां आकर कुनाल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दौराला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि वह टोल प्लाजा पर नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। लेकिन, इस घटना के बाद से उसे जान का खतरा बना हुआ है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी टोल पर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

तेज स्कूटी चलाने से मना करने पर धुना 
तेज स्कूटी चलाने से मना करने पर मारपीट करने के मामले में देहलीगेट थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कानूनगोयान निवासी सौरभ अग्रवाल की तहरीर पर अन्नान निवासी जली कोठी पूर्वा अहमदनगर व जुनेद निवासी जली कोठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सौरभ ने बताया कि ये लोग मोहल्ले में तेज गति से स्कूटी चला रहे थे और तेज आवाज वाला हॉर्न बजा रहे थे। मना करने पर उन्होंने मारपीट की। 

किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी  को जेल भेजा
किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। माधवपुरम सेक्टर तीन में 12 वर्षीय किशोरी शनिवार रात पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी। रात करीब दस बजे पार्टी से अकेले अपने घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में शकील किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और शकील की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर हवालात में डाल दिया। 

पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया, जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ब्रह्मपुरी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जल्द ही चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी। बता दें कि छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोग पहले भी काफी हंगामा कर चुके हैं। यहां लगातार ऐसे मामले हो रहे हैं। 

दुकान के बाहर पड़ा मिला युवक का शव 
दौराला हाईवे किनारे सीएचसी दौराला के पास स्थित एक दुकान के बाहर रविवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 

मटौर गांव निवासी बिजेंद्र की हाईवे पर सीएचसी दौराला के पास दुकान है। रविवार को वह दुकान खोलने पहुंचा। दुकान के बाहर जीतपुर गांव निवासी दीपक (35) पुत्र धर्मपाल का शव पड़ा था। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड और बैंक की पास बुक मिली। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

रहावती के ग्रामीण ने निगला जहर, हालत गंभीर
बहसूमा में कच्चे मकान को पक्का बनवाने की मांग करने वाले गांव रहावती निवासी सोनू जाटव ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है। 

पिछले सप्ताह सोमवार को साेनू का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सल्फास की सीसी हाथ में लिए था। उसने तहसील के अधिकारियों के रवैये पर रोष भी जताया था। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि सोनू आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह 10 साल जेल की सजा भी काट चुका है।

दरअसल, सोनू जाटव पुत्र रामकृपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी होने का दावा करते हुए पक्का घर बनवाने के लिए तहसील अधिकारियों के कार्यालय के अलावा संपूर्ण समाधान दिवस और तहसील दिवस में चक्कर काटे थे। इसके बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हो पाई थी। इससे त्रस्त होकर उसने बीते सोमवार को हाथ में सल्फास की सीसी लेकर तहसील अधिकारियों को आत्महत्या की धमकी दी थी। इसका वीडियो वायरल होेने के बाद उसने यह कदम उठा लिया।

किसान जगबीर ने भी खुद को लगाई थी आग :  इससे पहले किसान जगबीर गुर्जर भी तहसील अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाकर एक माह पूर्व पेट्रोल छिड़ककर जीवन लीला समाप्त कर चुका है। इसके बावजूद भी तहसील अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने को तैयार नहीं हैं। 

बकरी चोरों को जेल भेजा
भावनपुर थाना क्षेत्र में बकरियों की चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया। गांव किनानगर निवासी चमन सिंह शुक्रवार को अपने साथी मामचंद के साथ हसनपुर ईदगाह के पास बकरी चरा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और 12 बकरियों को गाड़ी में लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद एक सूचना पर पुलिस ने वसीम पुत्र मौसम, वसीम और वहाब पुत्र मम्मद निवासी बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी थाना कोतवाली जनपद हापुड को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों को गोकुलपुर काली नदी के पास दबोचा गया। 

टावर से सामान चोरी
भावनपुर थाना के गांव जिठौली में एक कंपनी का टावर लगा है। यहां तैनात सुपरवाइजर कुशल कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को चोरों ने टावर से सामान चोरी कर लिया। पुलिस पहुंची और सुपरवाईजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed