फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Fighting over a minor dispute, five injured, friends attack after giving them alcohol

Meerut Crime Report: मामूली विवाद में मारपीट, पांच घायल, शराब पिलाकर साथियों ने किया जानलेवा हमला

Wed, 15 Nov 2023 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में युवक को उसके साथियों ने शराब पिलाकर जानलेवा हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। मेरठ से पिछले 24 घंटे की अपराध की मुख्य खबरों पर आइए डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Fighting over a minor dispute, five injured, friends attack after giving them alcohol
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में युवक को उसके साथियों ने शराब पिलाकर जानलेवा हमला कर दिया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मोहकमपुर शिवपुरम निवासी धारा पुत्र मटरू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र सोनू रविवार को दोस्तों के साथ बंबा पार किताब फैक्टरी खोलने गया था। वहां उसके साथियों ने शराब पिला दी और नशे की हालत में उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 

पीएसी सिपाही के भाई से मारपीट के बाद लूट
पीएसी सिपाही के भाई ने तीन युवकों पर मारपीट के बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला है, जांच की जा रही है। लिसाड़ी गांव निवासी सिद्धार्थ सागर की नूरनगर में स्पेयर पार्टस की दुकान है। सिद्धार्थ का भाई शेखर सागर पीएसी में सिपाही है। सिद्धार्थ ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम साढ़े चार बजे बिजली बंबा बाइपास पर भगवती कुंज कालोनी के सामने उसे टीपीनगर के देवपुरा निवासी गौतम, परतापुर के अछराेंडा निवासी हिमांशु और टीपीनगर बेरीपुरा निवासी माटू उर्फ संजय ने पकड़ लिया। आरोपियों ने उसकी पिटाई करने के बाद गले की चेन लूट ली। लोगों की मदद से तीनों आरोपियों को पकड़कर उसने ब्रह्मपुरी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान करके छोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर सिद्धार्थ और उसके भाई ने अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि सिद्धार्थ तीनों युवकों के साथ बैठकर शराब पीता था। किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ है। लूट का नहीं मारपीट का मा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर किया घायल
लिसाड़ी गेट निवासी शेखर सागर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई सिद्धार्थ सागर रविवार को दिल्ली से परतापुर बाईपास होकर घर आ रहा था। रास्ते में भगवती कुंज के सामने गौतम, हिमांशु, माटू उर्फ संजय व एक अज्ञात युवक ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। घायल को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

 
विज्ञापन

ग्रेड पे को लेकर कर्मियों का धरना 20 से
 उत्तर प्रदेश पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने 20 नवंबर से धरना व क्रमिक अनशन का ऐलान किया है। जनपद अध्यक्ष एहसान अली व सचिव दिनेश चंद जोशी ने बताया कि ग्रेड पे 2400 अनुमन्य कराने को लेकर शासन ने निर्देश दिए हैं, इसे लागू नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रमुख अभियंता लोनिवि ने पत्र जारी कर दिया है। इसके चलते रायबरेली, इटावा, आगरा, मुजफ्फरनगर आदि के द्वारा ग्रेड पे 2400 अनुमन्य कराते हुए वेतन निर्धारण किया गया है। मांग को लेकर 20, 21 को धरना और 22 से 23 तक क्रमिक अनशन होगा। 24 को भूख हड़ताल की जाएगी और फिर भी मांग नहीं मानी गई तो 24 को आत्मदाह करेंगे। 

 

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव खोंजापुर निवासी एडवोकेट कालू राठी का भतीजा अजित राठी (35) पुत्र सतीश राठी सोमवार को बाइक पर सवार होकर दिल्ली से गांव लौट रहा था। मलियाना फ्लाईओवर की समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान अजित ने दम तोड़ दिया। अजित की मौत की जानकारी मिलने के बाद पत्नी पूजा, बेटी दिशू ओर इशू के साथ साथ मां राजेंद्री और भाई दीपक अमित का रो रोकर बुरा हाल हो गया। टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। 


 

मामूली विवाद में मारपीट, पांच घायल
लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में गाड़ी से ब्रेड उतरने को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई और धारदार हथियार चले। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फतेहउल्लापुर के रहने वाले सविता पत्नी शेर सिंह ने बताया सोमवार देर रात ब्रेड की गाड़ी से सामान उतार रहे थे। इस दौरान पड़ोसी किशन, दीपक, आशू उर्फ कमल, आशीष ने गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद धारदार हथियार भी चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। 

 

बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर के रहने वाले कपड़ा कारोबारी वसीम की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने बाइक चोरी की थाने में शिकायत की है। इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि फुटेज के जरिए बदमाश की तलाश की जा रही है। 
 

दुग्ध व्यापारी से लूट का प्रयास, मारपीट की
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहकुलीपुर निवासी प्रदीप पुत्र जगवीर दुग्ध सप्लाई का काम करता है। सोमवार रात साढ़े सात बजे वह बाइक से दुग्ध लेकर अकबरपुर रजवाहे से मेरठ जा रहा था। ऐतमादपुर जंगल के समीप गन्ने के खेत से निकलकर चार लोग बाइक के सामने आ गए। बदमाशों ने बाइक रोककर लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच कुछ लोगों को आता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से मारपीट की थी लेकिन लोगों को आता देख वे भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपार्ट दर्ज कराई। भावनपुर कार्यवाहक एसओ नेपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed