फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Case filed against husband who sent triple talaq notice to wife on WhatsApp

Meerut Crime Report: व्हाट्सएप पर पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेजने वाले पति पर मुकदमा, पढ़ें अपराध समाचार

Mon, 06 Nov 2023 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Nov 2023 01:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक का नोटिस दे दिया। 

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Case filed against husband who sent triple talaq notice to wife on WhatsApp
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

व्हाट्सएप पर पत्नी को तीन तलाक का नोटिस भेजने वाले पति के खिलाफ लिसाड़ीगेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के ऊंचापीर किदवई नगर निवासी युवती की शादी 29 मई 2020 को गंज कोठी गेट हापुड़ निवासी साउल के साथ हुई थी। साउल का ट्रांसपोर्ट का काम है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष युवती को परेशान करने लगा। युवती मायके आ गई। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद युवती ससुराल आ गई। कुछ दिनों बाद युवती को फिर परेशान किया जाने लगा और युवती मायके आकर रहने लगी।
विज्ञापन


दो नवंबर को युवती ने अपना मोबाइल खोला तो अंजान नंबर से आए मेसेज को पढ़कर दंग रह गई। यह मेसेज पीडीएफ के रूप में भेजा गया, जो तीन तलाक के नोटिस के रूप में था। युवती ने परिजनों को नोटिस दिखाया और फिर थाने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लिसाड़ीगेट पुलिस ने सुनवाई नहीं की। चार नवंबर को युवती अपने अधिवक्ता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। पक्ष जानने के बाद एसएसपी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अब केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के 161 के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही कोर्ट के समक्ष भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

डेयरी पर छापा, अवैध पशु कटान में दो आरोपी गिरफ्तार
लोहियानगर पुलिस ने अवैध रुप से डेयरी पर पशुओं का कटान करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। तीसरा आरोपी मौके से भाग निकला। यहां से 140 किलो मीट भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मीट को सैंपल के लिए जांच के लिए भेज दिया है।

लोहियानगर पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली कि हापुड़ रोड स्थित जीआईसी कॉलेज के पीछे जाकिर काॅलोनी रोड पर एक डेयरी में पशुओं का अवैध कटान किया जा रहा है। पुलिस ने डेयरी पर छापा मारा। एक आरोपी दीवार कूदकर भाग गया, जबकि उसके दो साथी दबोच लिए गए। 

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम इलियास पुत्र नवाब निवासी शालीमार गार्डर थाना लिसाड़ीगेट और फईम पुत्र अकील निवासी मकबरा आबू थाना रेलवे रोड बताया। फरार साथी की पहचान डेयरी संचालक जमील पुत्र हाजी जमांल निवासी ढबाईनगर थाना नौचंदी के रूप में हुई। 

इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह ने बताया कि डेयरी के अंदर करीब 140 किलोग्राम मीट बरामद किया गया है। इसके नमूने जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। यहां से कुछ पशु अवशेष मिले हैं। कटान में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए। रात में गड्ढा खुदवाकर मीट नष्ट करा दिया गया। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि डेयरी संचालक जमील की तलाश की जा रही है। वह कटान कराकर मीट जगह-जगह सप्लाई कराता था। दोनों आरोपी मीट की सप्लाई करते थे और शाम को हिसाब लाकर जमील को दे देते थे। सीओ अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने पकड़े 50 किलो पटाखे, मुकदमा दर्ज
कोतवाली पुलिस ने गुदड़ी बाजार में एक दुकान पर छापा मारकर पचास किलो पटाखे पकड़े। इनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। मोरीपाड़ा में रहने वाला बिजेंद्र और देवपुरी रेलवे रोड निवासी आशु दीपावली पर पटाखे बेचने के लिए लाए थे।

कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके से पचास किलो पटाखे पकड़े। जिसमें रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ-साथ रॉकेट और तेज आवाज वाले बम भी शामिल है। आज पटाखे की सामग्री नष्ट कराई जाएगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली एसओ नरेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने से दोनों को जमानत दे दी गई है।  

मोटे मुनाफे का झांसा देकर 64 लाख की ठगी
थोक व्यापार में निवेश कर मोटे मुनाफे का झांसा देकर एक युवक ने कई लोगों से करीब 64 लाख रुपये की ठगी कर ली। पता चलने पर लोगों ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। ठगी के शिकार लोगों ने आरोपी पर गंगानगर थाने में छह मुकदमे दर्ज कराए हैं।

कसेरू बक्सर निवासी मुकुंद माधव सहित अन्य ने एसपी क्राइम से शिकायत की थी। मुकुंद ने बताया कि गंगानगर निवासी ललित कुमार गोयल ने थोक व्यापार में निवेश के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये हड़प लिए। उसने निवेश के नाम पर प्रतिमाह अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था, लेकिन आरोपी ने न तो मुनाफा दिया और न ही उनका पैसा वापस किया। अन्य लोग भी झांसे में आकर ठगी के शिकार हुए।

आरोपी ने फिर से झांसा दिया कि उसने गाजियाबाद मंडी में पैसा लगाया है। वहां पता चला कि किसी व्यापार में पैसा नहीं लगाया और न ही कोई माल खरीदा है। अपने रिश्तेदारों के नाम पर बेनामी संपत्ति खरीदी है।
 
इस ठगी में ललित गुप्ता की पत्नी दीपिका, ससुर मोदीनगर निवासी रामफल गुप्ता, नोएडा निवासी अनिल गोयल और गाजियाबाद में रहने वाले रिश्तेदार भी शामिल हैं। गंगानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गोकशी व अवैध हथियार बनाने के आरोपी गैंगस्टर में नामजद
देहली गेट और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने गोकशी व अवैध हथियार बनाने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दोनों मामलों में तीन-तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। 

देहलीगेट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की ओर से लिसाड़ीगेट के सद्दीकनगर निवासी जाहिद, खैरनगर निवासी अनस और पप्पू उर्फ शाहनवाज के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें बताया गया है कि तीनों आरोपी आर्थिक लाभ के लिए गोकशी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ कोई रिपोर्ट लिखाने और गवाही देने का साहस नहीं कर पाता। आरोपियों पर विभिन्न थानों में गोकशी सहित अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं।

उधर, लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आशियाना कॉलोनी निवासी मोहम्मद राशिद, ऊंचा सद्दीकनगर निवासी आस मोहम्मद और आमिर के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इन तीनों के खिलाफ अवैध हथियार बनाकर बेचने का मुकदमा दर्ज है।

ग्राहक बनकर आए चोरों ने सराफ की दुकान से दो चेन 
कोतवाली के भगत सिंह मार्केट में सराफ की दुकान में ग्राहक बनकर आईं दो महिला और एक युवक ने 18 ग्राम की दो चेन चोरी कर लीं। उनके जाने के बाद व्यापारी ने डिब्बे का वजन चेक किया तो दो चेन गायब मिलीं। व्यापारी ने एसएसपी को फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दुकान पर लगे दो सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिला और उनके साथ आया युवक चेन रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

गढ़ रोड पर सम्राट पैलेस के रहने वाले पंकज अग्रवाल की भगत सिंह मार्केट में विकास ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाम को उनकी दुकान पर दो महिलाएं और एक युवक आया और घर में शादी होने की बात कहकर सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। 

व्यापारी ने डिब्बा खोला और चेन दिखानी शुरू कर दी। महिलाओं और युवक ने चेन पसंद नहीं आने की बात कहकर लेने से मना कर दिया और चले गए। व्यापारी ने डिब्बा उठाकर काउंटर पर रख दिया। कुछ देर बाद व्यापारी ने काउंटर खोला और डिब्बा अन्दर तिजोरी में रखने के लिए उठाया तो वजन कम लगा। डिब्बा खोलकर देखा तो 18 ग्राम की दो चेन नहीं मिलीं। इसके बाद व्यापारी ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को चोरी के बारे में जानकारी दी। 

व्यापारी पंकज अग्रवाल ने इस मामले की जानकारी मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल को दी। उन्होंने पुलिस को कॉल कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। 

एसओ कोतवाली नरेश कुमार का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बदमाश किस दिशा में भागे आज सीसीटीवी फुटेज पूरे मार्केट की चेक करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लूट और हत्या के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज
कोर्ट के आदेश पर लोहियानगर थाने में लूट व हत्या के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जाकिर हुसैन कॉलोनी निवासी इरफान के मुताबिक उनका (15) पुत्र शादाब 17 सितंबर को दवा लेने जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी जियाउल, गुलफाम, इरफान और इमरान ने उसे रास्ते में रोक लिया। उससे 2500 रुपये लूट लिए। लोहे की रॉड से हमला किया गया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

तीन इंस्पेक्टर का कार्यक्षेत्र बदला
प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सरधना बनाया गया है। सरधना इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी को अब इंचौली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी गई है। सूर्यदीप विश्नोई को मेडिकल थाने का चार्ज दिया गया है। मेडिकल थाना प्रभारी अवधेश कुमार को कोतवाली थाने का एसएसआई बनाया गया है।

जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज
सिविल लाइन थाने के आर्य नगर निवासी प्रदीप शर्मा ने जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र विक्टोरिया पार्क में खेलने जाता है। शनिवार को उनके बेटे के नंबर पर युवराज नाम के युवक का फोन आया। उसने उसे देख लेने की धमकी दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे।

आरोप है युवराज त्यागी, यश त्यागी जयंत, करण निवासी पांडव नगर और 11 अन्य युवकों ने लाठी-डंडे और लोहे से हमला किया। बाद में जान से मारने की धमकी देते देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed