फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime: Now murder in Mundali, conflict and firing between two parties in Pavli Khas

Meerut Crime: अब मुंडाली में हत्या, पावली खास में जमकर पथराव, दो पक्षों के बीच हुई कई राउंड फायरिंग

Tue, 11 Apr 2023 12:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Apr 2023 12:50 AM IST
सार

Meerut Crime News : अब मुंडाली में एक युवक की हत्या कर दी गई। उधर, पावली खास में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ और कई राउंड फायरिंग हुई।

विज्ञापन
Meerut Crime: Now murder in Mundali, conflict and firing between two parties in Pavli Khas
पावली खास में पथराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में मुंडाली क्षेत्र के शाफियाबाद लौटी गांव के कोशिंद्र गुर्जर की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। बताया गया कि धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है। इससे पहले रविवार को खरखौदा और हस्तिनापुर में चार लोगों की हत्या की गई थी। उधर, परिजनों ने जमकर हंगामा किया और शव नहीं उठाने दिया। पीड़ित परिजन अधिकारियों को मौके पर बुलाने की कर मांग रहे हैं।

विज्ञापन


ये था मामला
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव लौटी निवासी पुष्पेंद्र पुत्र वीर सिंह के अनुसार, सोमवार देर शाम को उसका छोटा भाई कोशिंदर (26) बाइक से जंगल से घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ किठौर गांव में पहुंची तो परिजनों ने शव उठाने का विरोध कर दिया। ग्रामीण मौके पर हंगामा कर रहे हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि 22 मार्च 2022 को उनके परिवार पर कोई हमला हुआ था, जिसमें परिवार के कई लोग घायल हुए थे, परिवार के लोगों का शक उसी ओर जा रहा है।
विज्ञापन


पावली खास में बच्चों के विवाद में जमकर हुआ पथराव, कई राउंड फायरिंग
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में सोमवार शाम नमाज पढ़ने के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव व मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। वही दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पथराव की सूचना पर सीओ दौराला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पावली खास गांव के प्रधान असलम ने बताया कि सोमवार शाम गांव का ही जुनैद अपने कुछ दोस्तों के साथ मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए गया था। जहां उसकी किसी बात को लेकर पड़ोसी युवकों से कहासुनी हो गई थी। मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत कर दिया था। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने जुनैद के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। सूचना पर प्रधान पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर। दूसरे पक्ष ने प्रधान के घर पर जमकर पत्थरबाजी भी की।

वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि प्रधान पक्ष ने पहले पत्थरबाजी की है। विरोध करने पर प्रधान पक्ष ने जमकर मारपीट की। लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। इस दौरान गांव में जमकर अखाड़ा जुड़ रहा। घटना के समय गांव में हड़कंप मच गया। अन्य ग्रामीणों ने घर में घुसकर जान बचाई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
 

वहीं घटना के बाद सड़क पर चारों तरफ पत्थर ही फैले हुए थे। मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव में फायरिंग की सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल तीन थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि नमाज पढ़ने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल दोनों पक्षों के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। फायरिंग के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

मस्जिद के पुनर्निर्माण को लेकर दो दिन पूर्व हुआ था झगड़ा
सूत्रों के अनुसार, गांव की मस्जिद में पुर्ननिर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर दो पक्षों के लोगों में विवाद चल रहा है। रविवार को भी मस्जिद को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। मगर गांव के बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Meerut Murder Case: मेरठ में हुआ ऐसा बवाल, पुलिस को नियंत्रित करना पड़ा भारी, घरों में तोड़फोड़ कर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed