{"_id":"62741372f1376d147e2c986c","slug":"meerut-crime-news-fir-report-has-filed-for-farmer-murder-case-against-three-including-village-head","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बेरहमी से मर्डर : किसान हत्याकांड में प्रधान समेत तीन पर एफआईआर, जल्द खुलेगा वारदात का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बेरहमी से मर्डर : किसान हत्याकांड में प्रधान समेत तीन पर एफआईआर, जल्द खुलेगा वारदात का राज
Fri, 06 May 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 May 2022 12:08 AM IST
सार
शादी समारोह से लौट रहे किसान की हाईवे पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच के बाद ही वारदात का पूरा सच सामने आएगा।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा में बुधवार रात करीब दो बजे शादी समारोह से लौटते समय नेशनल हाईवे (एनएच) 58 पर किसान वीरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान शिवकुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में यह वारदात हुई है।
विज्ञापन
जेवरी गांव निवासी बिसम्बर के बेटे वीरेंद्र सिंह (42) और ज्ञानेंद्र बुधवार की रात शगुन फार्म हाउस में अपने रिश्तेदार अनिल के बेटे आकाश की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इनके साथ साधारणपुर निवासी सुबोध और इंचौली के भूषण भी थे। रात करीब दो बजे वीरेंद्र और भूषण बाइक से घर लौट रहे था। वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हाईवे पर कार सवार जेवरी गांव के प्रधान शिब्बु उर्फ शिवकुमार, कृष्ण उर्फ ओमकार व एक अज्ञात ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने वीरेंद्र को धारदार हथियार व लाठी-डंडों से जमकर पीटा। भूषण ने किसी तरह भागकर जान बचाई। अस्पताल में डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को ज्ञानेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान शिब्बू उर्फ शिवकुमार, कृष्ण व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। आरोपियों की तलाश दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
धमकी: एक को तो मार दिया, बाकी को बाद में मार देंगे
वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया जाते समय धमकी दे गए आरोपी
किसान वीरेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र का आरोप है कि शिब्बू और कृष्ण उर्फ ओमकार ने भागते समय फायर भी किया। आरोप है कि जाते हुए शिब्बू ने धमकी दी कि एक को मार दिया है, अगर कार्रवाई की तो बाकी को बाद में मार देंगे।
ज्ञानेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले हुए प्रधानी के चुनाव मे वीरेंद्र ने ग्राम प्रधान शिब्बू उर्फ शिवकुमार के खिलाफ वाली पार्टी को चुनाव लड़ाया था। चुनाव में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। तभी से रंजिश थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान शिवकुमार ने एक दरोगा के साथ भी हाथापाई कर डंडे से वार किए थे। इस मामले में भी कंकरखेडा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
यह भी पढ़ें: Rapid Rail: पहला कोच पहुंचा दुहाई, वैलवेट की सीटें और मिलेगा वाई-फाई, ये होंगी खास सुविधाएं, मार्च-2023 में फर्राटा भरेगी रैपिड
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
वीरेंद्र के कुनबे के लोगों में गम और आक्रोश है। बृहस्पतिवार को वीरेंद्र का शव अंतिम संस्कार के लिए जेवरी गांव लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वीरेंद्र की शादी करीब 21 साल पहले विरेंद्री से हुई थी। उनके तीन बच्चे, बेटा सूर्यांश, बेटी पायल और सोनिया हैं।
शादी में खूब झूमे थे वीरेंद्र
वीरेंद्र रिश्तेदार अनिल के बेटे आकाश की शादी में खूब झूमे थे। पुलिस ने शादी समारोह की फुटेज भी ली हैं। इनमें वीरेंद्र डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीरेंद्र के भांजे सागर कसाना को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद यूथ अवार्ड से से सम्मानित किया था। वीरेंद्र ने यह फोटो अपनी फेसबुक वॉल पर भी डाल रखी थी।
यह भी पढ़ें: यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, गाड़ी की नहीं हुई पहचान
इंस्पेक्टर कंकरखेडा सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि रात में खिर्वा रोड, पंट्रोल पंप पर जहां से वीरेंद्र गए है, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। रात में वीरेंद्र की बाइक का पीछा करती एक कार तो दिखाई दे रही है पर अंधेरा होने की वजह से नंबर नहीं दिखा।