फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Incidents: Read latest crime News from Meerut today

Meerut Crime News: डॉक्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, वृद्धा की हत्या में पुलिस खाली हाथ, पढ़ें-क्राइम रिपोर्ट

Mon, 04 Sep 2023 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Sep 2023 02:54 PM IST
सार

दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों समेत लूट, चोरी-डकैती और मर्डर जैसी वारदातों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस घटनाओं को लेकर ढीला रवैया अपना रही है। ऐसे में अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पढ़ें आज की क्राइम रिपोर्ट।

विज्ञापन
Meerut Crime Incidents: Read latest crime News from Meerut today
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है तो वहीं लूट, चोरी, डकैती और हत्याओं की वारदातों का खुलासा करने में पुलिस की लेट लतीफी सवाल खड़े करती है। पिछले दिनों शहर और देहात में हुए कई मामलों में पुलिस एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है तो हत्याओं के मामले में खाली हाथ है। पढ़ें आज की क्राइम रिपोर्ट।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप 
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने दांतों के डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर के पास एक दांतों के डॉक्टर का क्लीनिक है। वह अपने दांतों का इलाज कराने वहां पहुंची। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के डॉक्टर के परिजनों से शादी की बात करने पर आरोपी ने सिरे ने इनकार कर दिया। रविवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे गए। दोनों पक्ष में देर रात पंचायत चलती रही। टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर आक्रोश: वकीलों की प्रदेश व्यापी हड़ताल, अदालतों में कामकाज ठप, सड़कों पर उतरे अधिवक्ता
Trending Videos

वीडियो कॉल कर हनी ट्रैप में फंसाने का प्रयास
लावड़ क्षेत्र के छोटा बाजार निवासी एक युवक ने बताया कि 30 अगस्त को उसके पास एक वीडियो कॉल आई, जिसमें एक महिला आई लव यू बोल रही थी। जैसे ही युवक ने चेहरा दिखाने की बात कही तो सामने न्यूड फोटो आने लगी, जिस पर उसने फोन काट दिया। थोड़ी ही देर में उसके पास रिकॉर्ड की गई वीडियो आई, जिसमें उसकी वीडियो के साथ न्यूड फोटो भी थी। उसे फोन कर वीडियो दूसरी सोशल साइड पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। उसने चौकी पर शिकायत तो वहां साइबर सेल में जाने की सलाह दी गई। 

दिव्यांग अधिवक्ता को धमकी देकर मांगे 10 लाख रुपये
मेरठ में दिव्यांग अधिवक्ता का अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला ने फोन पर 10 लाख रुपये की मांग की। एसएसपी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अधिवक्ता ने शिकायती पत्र में बताया कि कुछ दिन पूर्व एक महिला ने उन्हें व्हाट्सएप पर मेसेज किया और दोस्ती करने का दबाव बनाने लगी। देर रात फोन और उन्हें मैसेज करने लगी। उसने अपने अश्लील वीडियो और फोटो भी उनके पास भेजे। समझाने पर भी वह नहीं मानी। महिला ने फर्जी तरीके से अधिवक्ता के अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने शिकायती पत्र के साथ महिला की फोटो भी संलग्न की। 

महिला को तमंचा दिखाकर मोबाइल लूटा
नौचंदी थाना क्षेत्र के आवास विकास चौराहे के पास रविवार रात को सामान खरीदने जा रही महिला ने पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शास्त्रीनगर सेक्टर दो निवासी अनिता त्यागी ने तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब दस बजे वह आवास विकास चौराहे से सामान खरीदने जा रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे मोबाइल लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश सेंट्रल मार्केट की तरफ फरार हो गए। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हादसा: अच्छा भाई राम-राम! चलते हैं, थाने से डाक लेकर निकला सिपाही, रास्ते में निगल गई मौत, शव देख कांपी रूह

कब्जे के विवाद में सास का सिर फोड़ा
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी निवासी नूर फातमा पत्नी साजिद ने बताया कि उसके बेटे की शादी कई साल पहले लक्खीपुरा निवासी महिला के साथ हुई थी। बेटे की मौत के बाद बहू मकान पर कब्जा करना चाहती है। आरोप है कि रविवार शाम बहू ने भाई सलमान व सुऐब को बुला लिया और मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। शोर शराब की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। लिसाड़ी गेट प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ओवररेट पर बीयर देने पर मारपीट, सिर फोड़ा
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ओडियन रोड पर मार्केट में रविवार रात बीयर शॉप में दिल्ली रोड निवासी रितिक की सेल्समैन विपिन से बीयर खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई। रितिक ने दो सौ रुपये ज्यादा मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट और बोतल चले।

इस दौरान एक का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने घायल एक युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाने में दर्जन लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं। 

वृद्धा के हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग
हस्तिनापुर के गांव नगलाचांद में घर पर अकेली वृद्ध महिला की दिनदहाड़े हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। रविवार को महिला का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

शनिवार को गांव नगलाचांद में मुन्नी (70) पत्नी दाऊद की ईंट के प्रहार से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था और उन्होंने हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग की थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे सीओ आशीष शर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया था। महिला के बेटे शवाब अली ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि पुलिस लूट, चोरी व प्रॉपर्टी के बिंदु पर भी जांच कर रही है। 

पांच बच्चों के पिता ने बच्ची से किया दुष्कर्म, एक सप्ताह बाद भी नहीं गिरफ्तारी
मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में एक सप्ताह पहले 10 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल दुष्कर्म पीड़िता को थाने के दरवाजे पर लिटाकर करवाई की मांग। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर परिजन आक्रोशित हैं। 

यह था मामला
थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र सिंह ने बताया बालिका शुक्रवार सुबह को अपने घर से खेत में शौच करने के लिए गई थी। जब वह बाहर आई तो उसे उसी के गांव के एक व्यक्ति (35) ने जबरन खेत में खींच लिया और तमंचा निकाल कर बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी बंधक बालिका को खेत में ही छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed