फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Outrage over lathicharge: State-wide strike by lawyers, work in courts halted, advocates protest

लाठीचार्ज पर आक्रोश: वकीलों की प्रदेश व्यापी हड़ताल, अदालतों में कामकाज ठप, सड़कों पर उतरे अधिवक्ता

Mon, 04 Sep 2023 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Sep 2023 01:37 PM IST
सार

हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों की आज प्रदेश व्यापी हड़ताल जारी है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अदालतों व चैंबर्स में कामकाज ठप रखा और सड़कों पर उतरकर घटना का विरोध जताया। देखें पश्चिमी यूपी का हाल।

विज्ञापन
Outrage over lathicharge: State-wide strike by lawyers, work in courts halted, advocates protest
वकीलों की हड़ताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और गाजियाबाद में वकील की हत्या के विरोध में सोमवार को प्रदेश भर की अदालतों में कामकाज ठप रख अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए हैं। पश्चिमी यूपी में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों में अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद रख अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपे। यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर ने आज हड़ताल को लेकर कहा कि शासन प्रशासन का रवैया पक्षपाती है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


 

Outrage over lathicharge: State-wide strike by lawyers, work in courts halted, advocates protest
रोष जताते अधिवक्ता - फोटो : Amar Ujala

सहारनपुर जनपद में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। इससे न्यायायिक कार्य और मुकदमे प्रभावित हुए। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा और महासचिव मुनव्वर आफताब ने कहा कि हापुड़ के अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना निंदनीय है। इन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। 

वहीं, हड़ताल की वजह से न्यायालयों में कामकाज ठप रहा। कई मुकदमों की सुनवाई टल गई, जिसकी वजह से वादी और प्रतिवादियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, अधिवक्ताओं की हड़ताल को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Outrage over lathicharge: State-wide strike by lawyers, work in courts halted, advocates protest
प्रदर्शन करते वकील - फोटो : Amar Ujala

बिजनौर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने आज न्यायिक कार्य को ठप कर दिया। वकीलों ने वादकारियों को अंदर नहीं जाने दिया। जजी मे जाने वाले दोनों मार्गों पर वकील टेंट लगाकर जम गए। वकीलों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। वकीलों ने जजी से कलेक्ट्रेट तक जुलूस भी निकाला।

वकीलों का धरना प्रदर्शन दोपहर बाद तक भी जारी है। वकीलों और वादकारियों के जजी प्रवेश न करने के कारण जजी में सन्नाटा छाया हुआ है। न्यायिक कार्य पूरी तरह बंद है। वकील दोनों गेटों पर जमे हुए हैं और किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। सिर्फ न्यायिक अधिकारीगण और स्टाफ ही अंदर जा रहा है।

विज्ञापन

Outrage over lathicharge: State-wide strike by lawyers, work in courts halted, advocates protest
प्रदर्शन करते वकील - फोटो : Amar Ujala

हड़ताल से छठे दिन भी काम ठप, चुनावी ताल ठोकते नजर आए अधिवक्ता
बागपत में जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही, जिसके चलते कचहरी में काम ठप रहा और वहां आने वाले वादकारियों को वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा हड़ताल का फायदा उठाकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने में जुटे रहे। हापुड़ में छह दिन पहले पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था, जिसमें एसपी को हटाने और लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

इसके चलते सोमवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। जिसके चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हड़ताल का फायदा जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे अधिवक्ताओं ने उठाया और अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार में जुटे रहे। कचहरी में सभी प्रत्याशी चैम्बरों पर जाकर वोट मांगते नजर आए और हड़ताल के चलते वादकारी वापस लौट गए। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 5 सितंबर को कराया जाएगा।

Outrage over lathicharge: State-wide strike by lawyers, work in courts halted, advocates protest
प्रदर्शन करते वकील - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर में न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता, प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर जनपद में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। मुजफ्फरनगर सदर, खतौली, बुढ़ाना और जानसठ तहसील के अधिवक्ताओं ने कार्य नहीं किया। 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल के नेतृत्व में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी केा मांगपत्र सौंपा गया। अधिक्ताओं ने कहा कि हापुड़ की घटन की जितनी निंदा की जाए कम है।  

बुढ़ाना में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक राठी व विकास कुमार त्यागी ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में न्यायिक कार्य नहीं किए गए हैं।

छह तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मेरठ जिले के वकील छह सितंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। रविवार को हुई उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की आपातकालीन वर्चुअल बैठक में यह फैसला लिया गया।

अधिवक्ता मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनसे 48 घंटे में मुलाकात का समय मांगेंगे। तीन दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखेंगे। आज जिले के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर ज्ञापन सौंपेंगे। 

पांच सितंबर को कचहरी में पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव का पुतला जलाएंगे। 6 को दोपहर 3 बजे वर्चुअल बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही एसपी के हापुड़ का तबादला, दोषी पुलिसकर्मियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया करने की मांग की जाएगी। 

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर उत्तर प्रदेश में तुरंत लागू किया जाए। मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद कुमार चौधरी एवं जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री विमल कुमार तोमर ने बताया कि सभी अधिवक्ता आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed